बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने मंगलवार शाम को एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट की. इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स न्यूली वेड कपल की खुशियों में शामिल हुए. अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होर रह है.
रिसेप्शन में रेड आउटफिट में खूबसूरत लगीं अंशुला कपूर
बता दें कि अपने रिसेप्शन के लिए अंशुला कपूर ने रेड कलर का फ्यूजन आउटफिट कैरी किया था जबकि उनके दूल्हे रोहन ठक्कर ब्लैक और गोल्डन कलर के आउटफिट में जंच रहे थे. न्यूली वेड कपल ने पैप्स के लिए जमकर पोज भी दिए.

अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में पहुंचे थे जैकी श्रॉफ
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ एक पौधा लेकर पहुंचे थे और उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी. एक्टर ने इस दौरान ब्लैक कलर का बंद-गला सूट पहना हुआ था.

जाह्नवी कपूर लगीं बला की हसीन
अपनी सौतेली बहन के रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर ने पूरी लाइमलाइट बटोर ली. पेद्दी एक्ट्रेस ने लैवेंडर-गोल्ड कलर शिमरी साड़ी पहनी थी. इसके साथ उन्होंने शानदार डायमंड ज्वेलरी कैरी की थी. इस लुक में जाह्नवी बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रही थीं.
View this post on Instagram
रितेश और जेनेलिया भी अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में हुए शामिल
एक्टर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में शानदार एंट्री की. रितेश ने इस दौरान नेवी कलर का बंदगला सूट पहना था, जबकि जेनेलिया ने शिमरी एम्ब्रॉइडरी वाली ड्रेस पहनी थी.
View this post on Instagram
भूमि पेडनेकर भी पहुंची थीं
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में ब्लैक और सिल्वर कलर के शानदार लहंगे में पहुंची थी. उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी, सॉफ्ट वेव्स और ग्लोइंग मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था.
View this post on Instagram
अनिल कपूर ब्लैक सूट में लगे डैपर
अपनी भतीजी अंशुला के वेडिंग रिसेप्शन में अनिल कपूर ब्लैक सूट में काफी जंच रहे थे. अनिल ने इस दौरान पैप्स के लिए जमकर तस्वीरें क्लिक कराईं.

शनाया कपूर भी लगीं बला की खूबसूरत
अपनी कजिन अंशुला के रिसेप्शन में शनाया कपूर ने भी अपने लुक से ध्यान खींचा. शनाया कंटेम्पररी-स्टाइल लहंगे-चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की वेडिंग रिसेप्शन में वरुण धवन ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे थे. वरुण काफी हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने पैप्स को खूब पोज भी दिए.
View this post on Instagram
रेखा ने लूटी महफिल
बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा भी अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुईं. इस दौरान रेखा गोल्डन और व्हाइट कॉम्बिनेशन वाली कांजीवरम साडी में बला की खूबसूत लग रही हैं. मांग टीका, कानों में झुमके और गले में हार पहने दिग्गज अभिनेत्री महारानी जैसे लुक में पहुंची थीं. उन्होंने पूरी महफिल ही लूट ली.

ये सितारे भी पहुंचे
इनके अलावा अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी संग पहुंचे थे. वहीं नुपुर सेनन अपने पति संग नजर आईं. वहीं अनु कपूर, जवान डायरेक्टर एटली और शबाना आजमी और जावेद अख्तर सहित कई सितारों ने बोनी कपूर की बेटी का वेडिंग रिसेप्शन अटैंड किया.