Ben Curran Century: जिम्बाब्वे के ओपनिंग बल्लेबाज बेन करन ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में बेहतरीन शतकीय पारी खेली. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब की मुश्किल पिच पर 135 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 बाउंड्री लगाई. बेन करन का ये वनडे क्रिकेट में दूसरा शतक है और इस खिलाड़ी की मजबूत पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने खराब शुरुआत के बावजूद 50 ओवर में 247 रनों का स्कोर बनाया. बेन करन का ये शतक इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में अपना दम दिखाया है. एक समय जिम्बाब्वे की टीम महज 66 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी लेकिन इसके बाद बेन करन ने क्रीज पर खूंटा गाड़ा और उन्होंने अपना दूसरा वनडे शतक लगाया.
बेन करन की जबरदस्त पारीबेन करन जिम्बाब्वे के सभी 6 विकेट के लिए साझेदारी करने में कामयाब रहे. जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही ब्रायन बेनेट पहले ही ओवर में 0 पर निपट गए. इनोसेंट काइया भी महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. क्रेग एर्विन भी महज 9 रन बनाकर नाहिद राणा का शिकार हो गए. वेस्ली मधेविरे ने महज 15 रन बनाए. लेकिन बेन ने इसके बाद सिकंदर रजा के साथ मिलकर 68 रनों की अनमोल साझेदारी की. इसके बाद उन्होंने ब्रैड इवांस के साथ 80 गेंदों में 99 रन जोड़े. बेन करन ने 122 गेंदों में शतक पूरा किया ही साथ ही इवांस ने भी 38 गेंदों में नाबाद 58 रन ठोके. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 5 छक्के और 2 चौके लगाए.
सैम करन के बड़े भाई हैं बेन करनआपको बता दें बेन करन इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के बड़े भाई हैं. सैम करन इंग्लैंड के लिए खेलते हैं वहीं बेन जिम्बाब्वे के लिए खेलते हैं. इन दोनों के सबसे बड़े भाई टॉम करन भी इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं. बता दें करन भाइयों के पिचा केविन करन जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर थे. वो जिम्बाब्वे के लिए 11 वनडे मैच खेले हैं. केविन का जन्म जिम्बाब्वे में हुआ और बाद में वो नॉर्थम्प्टनशर के लिए खेले. लेकिन बाद में बेन ने जिम्बाब्वे के लिए खेलने का फैसला किया. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वो 2024 में जिम्बाब्वे के लिए पहला मैच खेले.
बेन करन का जबरदस्त प्रदर्शनबेन करन ने अबतक जिम्बाब्वे के लिए 10 वनडे मैच खेले हैं जिसमें वो 2 अर्धशतक और 2 शतक लगा चुके हैं. वहीं ये खिलाड़ी जिम्बाब्वे के लिए 9 टेस्ट मैच खेला है, जिसमें वो एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुका है.