Upcoming Movies: ऑडियंस की बल्ले-बल्ले, साउथ-बॉलीवुड से आ रहीं इस शुक्रवार ये 5 फिल्में, एक्शन-कॉमेडी का होगा कॉकटेल
TV9 Bharatvarsh July 09, 2026 11:43 PM

South And Bollywood New Movies: तमाम सिनेमाप्रियों को शुक्रवार के दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस दिन सिनेमाघरों में नई-नई फिल्में रिलीज होती हैं. वहीं अगर एक ही साथ एक से ज्यादा फिल्में रिलीज हो जाएं, तो शुक्रवार शानदार हो जाता है, क्योंकि देखने के लिए ऑप्शन बढ़ जाते हैं. ये शुक्रवार (10 जुलाई) भी शानदार होने वाला है, क्योंकि एक नहीं, दो नहीं, बल्कि एक साथ पांच-पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं.

जिन पांच 5 अपकमिंग फिल्मों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, उनमें कुछ बॉलीवुड फिल्में हैं और कुछ साउथ की. एक फिल्म ऐसी भी है, जो थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी पर आ रही है, लेकिन उसकी स्टारकास्ट बड़ी है, जिससे वो फिल्म खास हो जाती है. चलिए उन पांच फिल्मों के बारे में जानते हैं.

धमाल 4

लिस्ट में पहला नाम है ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी किश्त ‘धमाल 4’ का. ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और रवि किशन जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. इंद्र कुमार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है.

लेनिन

अगला नाम है ‘लेनिन’ का, जो एक तेलुगु भाषा की एक्शन फिल्म है. इसमें नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी और एक्ट्रेस भाग्य श्री बोरसे लीड रोल में हैं. इसे मुरली किशोर अबुरू ने डायरेक्ट किया है.

वासुदेव सुथम

‘वासुदेव सुथम’ तेलुगु भाषा की पौराणिक एक्शन फिल्म है, जिसमें मास्टर महेंद्रन, अंबिका वाणी, जॉन विजय, और राजीव कनाकला जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं. ये फिल्म भी 10 जुलाई को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

इधयम मुरली

अगला नाम है ‘इधयम मुरली’ का, जो तमिल भाषा की रोमांटिक फिल्म है. आकाश भास्करन ने इस फिल्म को बनाया है. अथर्वा मुरली, प्रीति मुखुंधन और कायादु लोहार इस फिल्म में अहम रोल में हैं. साथ ही इसमें फहाद फासिल का कैमियो भी देखना को मिलेगा.

इक्का

लिस्ट में आखिरी नाम है ‘इक्का’. ऊपर के चार फिल्में थिएटर्स में रिलीज हो रही हैं, लेकिन ‘इक्का’ 10 जुलाई को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है. ये एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें सनी देओल एक वकील के किरदार में दिखेंगे. वहीं अक्षय खन्ना निगेटिव कैरेक्टर में नजर आएंगे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.