Lock Upp 2: एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप 2 काफी इंट्रेस्टिंग चल रहा है. आए दिन शो में नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं, कंटेस्टेंट्स की लड़ाई भी अब लिमिट से पार हो रही है. जहां हर बार श्रेया कालरा लड़ती-झगड़ती नजर आती थीं. वहीं इस बार एक ऐसी कंटेस्टेंट्स ने माहौल गर्म किया है, जिसे फराह खान ने भी जमकर लताड़ लगाई है. हम बात कर रहे हैं आकांक्षा चौधरी की. बीते एपिसोड में आकांक्षा ने शिल्पा शिंदे से काफी बदतमीजी की, जिसके बाद फराह ने उनकी क्लास लगाई है और उन्हें सबसे बदतमीज बताया है.
इतना ही नहीं आकांक्षा ने श्रेया कालरा के साथ भी बदतमीजी की. उन्होंने श्रेया पर थूका और मारने की भी धमकी है. इतना सब देखते हुए फराह खान काफी भड़क गई और आकांक्षा की जमकर क्लास लगाती नजर आई हैं. चलिए जानते हैं फराह ने क्या-क्या बोला है?
ये भी पढ़ें: Price Narula: एंग्जयाटी से जूझ रहे थे प्रिंस नरूला, शादी टूटने तक आ गई थी नौबत, सालों बाद किया खुलासा
इस हफ्ते शो में हुआ खूब बवालइस हफ्ते शो में खाने को लेकर बड़ा विवाद देखने को मिला. योगेश रावत ने शिल्पा शिंदे के लिए आई प्रीमियम थाली एक नहीं बल्कि दो बार अपने पास ले ली थी. इस दौरान राम कपूर और हर्षद चोपड़ा भी उनका साथ देते नजर आए, जिसके बाद शिल्पा को मजबूरी में शाकाहारी थाली खानी पड़ी. इस घटना से शिल्पा काफी आहत हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए थे.
वहीं, आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच भी जबरदस्त बहस हुई. गुस्से में आकांक्षा ने श्रेया पर थूका, उन्हें मारने की धमकी दी और श्रेया व माधुरी जैन के बिस्तर पर पानी भी डाल दिया. हालांकि, पूरे विवाद के दौरान श्रेया ने पलटकर कोई रिएक्शन नहीं दिया था. आकांक्षा ने माधुरी जैन को भी निशाने पर लिया और उन्हें शो से बाहर करवाने की धमकी दी थी.
शिल्पा शिंदे के साथ की बदतमीजीदरअसल बहस के दौरान आकांक्षा ने शिल्पा शिंदे के ‘बिग बॉस 11’ जीतने पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ “रोटियां बनाकर” शो जीता था. जब आकांक्षा लगातार शिल्पा पर चिल्ला रही थीं, तब शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें शिल्पा की सीनिरियोटी का सम्मान करने की सलाह दी लेकिन आकांक्षा ने साफ कह दिया, “भाड़ में जाए सीनियरिटी.” बस इसी को लेकर फराह ने आकांक्षा की जमकर क्लास लगाई है.
फराह ने लगाई आकांक्षा की क्लासवीकेंड एपिसोड में फराह खान ने भी इस पूरे मामले पर नाराजगी जताई है. उन्होंने सबसे पहले योगेश रावत से सवाल किया कि जब शिल्पा के लिए खाना आया था तो उसे छीनने की क्या जरूरत थी. साथ ही उन्होंने राम कपूर और हर्षद चोपड़ा से भी पूछा कि वे इस व्यवहार का सपोर्ट क्यों कर रहे थे.
इसके बाद फराह खान ने साफ शब्दों में कहा, *”श्रेया, आज घर की सबसे बदतमीज, सबसे झगड़ालू और सबसे इरिटेटिंग इंसान तुम नहीं, बल्कि आकांक्षा चौधरी थीं.” फराह ने आकांक्षा से यह भी पूछा कि वह आखिर किस अधिकार से किसी का करियर बर्बाद करने की बात करती हैं. वहीं, रितेश ने भी कहा कि हर इंसान अपनी जिंदगी और अपनी छवि के लिए खुद जिम्मेदार होता है.
ये भी पढ़ें:इस चुड़ैल से पीछा छूट गया आकांक्षा पर बरसीं श्रेया कालरा, गौरव खन्ना को बताया खुशकिस्मत