सम्राट सरकार के 100 दिन: एनडीए की अहम बैठक में संगठन-सरकार के बीच तालमेल और विकास पर मंथन
Indias News Hindi July 10, 2026 11:43 PM

Patna, 10 जुलाई . बिहार में Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली Government के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर राजधानी Patna स्थित लोक सेवक आवास में एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक हुई. Chief Minister सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एनडीए के सभी सहयोगी दलों के जिला अध्यक्षों, मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. बैठक में Government के अब तक के कामकाज की समीक्षा, संगठन और Government के बीच बेहतर समन्वय, विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक के बाद बिहार Government के कई मंत्रियों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि Government विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है और एनडीए मिलकर बिहार को विकसित एवं समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

बिहार Government के मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल मिलकर काम करेंगे और पिछले दो दशकों में गठबंधन Government ने बिहार के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, उसी गति को आगे भी जारी रखा जाएगा. बिहार को केंद्र Government का सहयोग लगातार मिल रहा है और इसी सहयोग के बल पर विकास की गति और तेज होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए मिलकर बिहार को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने में सफल होगा.

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष मौजूद थे. Chief Minister सम्राट चौधरी ने उनसे Government के कार्यों को लेकर विस्तृत फीडबैक लिया और जमीनी स्तर की चुनौतियों को समझने का प्रयास किया. बैठक के दौरान पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार भी पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने विकास की नई दिशा हासिल की है और अब सभी कार्यकर्ताओं को Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में Government का पूरा सहयोग करना चाहिए ताकि राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर सके.

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन और Government के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था. पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी और Chief Minister सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वे बिहार का अच्छा नेतृत्व कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह काम करते रहें. Chief Minister ने जिला अध्यक्षों से विस्तार से फीडबैक लिया और जहां भी समस्याएं हैं, उन्हें लिखित रूप में देने को कहा ताकि उनका समाधान किया जा सके.

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बैठक का प्रमुख विषय Government और संगठन के बीच आपसी सद्भाव और बेहतर समन्वय बनाए रखना था. उन्होंने बताया कि Chief Minister ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे अपने प्रभार वाले जिलों में नियमित रूप से रात्रि विश्राम करें, जिला अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर रखें और जनता की समस्याओं को सीधे सुनें. पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिस प्रकार उन्होंने उन्हें वर्षों तक प्यार और सहयोग दिया, उसी प्रकार Chief Minister सम्राट चौधरी को भी पूरा समर्थन दें, ताकि बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाया जा सके.

मंत्री लखेंद्र पासवान ने बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि Chief Minister सम्राट चौधरी ने Government और संगठन के बीच तालमेल को मजबूत करने के लिए सभी जिला अध्यक्षों को बुलाकर उनके सुझाव सुने. उन्होंने कहा कि इन सुझावों को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें धरातल पर लागू किया जाएगा ताकि आम जनता को विकास का सीधा लाभ मिल सके. यदि किसी अधिकारी की कार्यशैली को लेकर जिला अध्यक्षों से नकारात्मक फीडबैक मिलता है, तो Government उस पर भी गंभीरता से विचार करेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी. Government और संगठन मिलकर विकसित, समृद्ध, सशक्त और मजबूत बिहार बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

बैठक के दौरान पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी अच्छा काम कर रहे हैं और सभी कार्यकर्ताओं को उनके साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे बिहार में Government की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि विकसित बिहार का सपना तभी साकार होगा जब Government और संगठन मिलकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.