भारतीय टीम को इंग्लैंड में टी20 सीरीज में करारी हार मिली है और अब फैंस को इंतजार है कि ODI सीरीज जल्दी शुरू हो. इस सीरीज में टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी. मगर इस सीरीज से पहले गिल को टेनिस का लुत्फ उठाने का मौका मिला है. (Photo: PTI)
पिछले कुछ दिनों से ही शुभमन गिल इंग्लैंड वक्त बिता रहे हैं, जहां वो मशहूर सिल्वरस्टोन सर्किट पर ब्रिटिश ग्रां प्री F1 रेस देखने पहुंचे थे. तेज रफ्तार के बाद अब गिल विंबलडन के सेंटर कोर्ट में टेनिस का एक्शन देखने पहुंचे. (Photo: Getty Images) भारतीय ODI और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को विंबलडन की ओर से मशहूर रॉयल बॉक्स में बैठकर ग्रैंड स्लैम देखने का न्योता मिला. भारतीय कप्तान ने इस न्योते को स्वीकार किया और 10 जुलाई के मुकाबले देखने के लिए विंबलडन पहुंचे. (Photo: Getty Images)
रॉयल बॉक्स विंबलडन का सबसे प्रतिष्ठित हिस्सा है, जिसमें अक्सर मशहूर हस्तियों को इनवाइट किया जाता है. भारतीय खिलाड़ियों को पहले भी ऐसा न्योता मिला है. (Photo: Getty Images)