स्मृति मंधाना ने अपने करियर में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं लेकिन क्रिकेट का मक्का कहा जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर उन्होंने जो 83 रन बना पाए हैं वो उन्हें ताउम्र याद रहेंगे. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट हो रहा है और बाएं हाथ की इस सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाया. हालांकि स्मृति मंधाना शतक भी लगा सकती थीं, वो 83 रन पर आसानी से पहुंच गई थी लेकिन फिर एक गलती ने उनका खेल खत्म कर दिया और वो सेंचुरी चूक गईं.
कैसे लॉर्ड्स में शतक ठोकने से चूकीं मंधाना?स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स में कई दिलकश शॉट्स खेले. उन्होंने स्विंग होती गेंदों का डटकर सामना किया और अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया लेकिन फिर 45वें ओवर में ईसी वॉन्ग की एक मामूली सी गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया. मंधाना ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कट करने की कोशिश की और और गेंद ने उनके बल्ला का किनारा लिया, इंग्लिश विकेटकीपर एमी जोंस ने आसानी से उनका कैच लपक लिया. मंधाना का ये शॉट बेहद खराब था क्योंकि गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर थी. लेकिन मंधाना से ये गलत हुई और उन्हें लॉर्ड्स में शतक से चूकने की सजा मिली. बता दें लॉर्ड्स में जो बल्लेबाज शतक लगाता है उसका नाम वहां मौजूद ऑनर बोर्ड में लिखा जाता है. ये मुकाम हासिल करना दुनिया के हर दिग्गज बल्लेबाज का सपना होता है. और मंधाना ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर होतीं.
हरमनप्रीत कौर ने भी दिखाया दमHUGE wicket of Mandhana 👏
Wong gets her reward 💪 pic.twitter.com/37avyaYT0j
— England Cricket (@englandcricket) July 10, 2026
खैर मंधाना शतक से चूक गईं वहीं दूसरी ओर कप्तान हरमनप्रीत कौर भी बड़ी पारी खेलने का मौका गंवा बैठीं. दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 121 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली. हरमनप्रीत की कोई गलती नहीं है क्योंकि वो इंग्लैंड की ऑप स्पिनर विलियर्स की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हुईं. इस गेंद का शायद ही किसी बल्लेबाज के पास जवाब होता, इससे किस्मत से ही बचा जा सकता था.
बता दें टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर शेफाली वर्मा 4 गेंद खेलकर 0 पर निपट गई. इसके बाद लॉरेन बेल ने यास्तिका भाटिया को 12 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरीं जेमिमा रॉड्रिग्स ने तेजी से रन बटोरे और उन्होंने 35 रन बनाए. उन्हें भी वॉन्ग ने बोल्ड किया.