Mercury Transit in Gemini 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार के कारक ग्रह माने जाते हैं. सात जुलाई को बुध अपनी राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं. बुध इस राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं. बुध मिथुन राशि में पांच अगस्त तक विराजमान रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र कहता है कि जब कोई ग्रह अपने स्वामित्व वाली राशि में आता है, तो उसकी शुभ फल देने की क्षमता में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो जाती है.
मिथुन राशि में बुध का ये गोचर कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है, लेकिन इस समय मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि वालों के जीवन में चमत्कारी बदलाव हो सकते हैं. इनका करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा सबकुछ बढ़ सकता है.
मिथुन राशिमिथुन राशि में बुध ने लग्न भाव में गोचर किया है. ऐसे में इस समय मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थन पर मेहनत का पूरा फल प्राप्त हो सकता है. काम की तारीफ हो सकती है. प्रमोशन के योग बन सकते हैं. धन लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती हो सकती है.
सिंह राशिबुध ने सिंह राशि के 11वें भाव में गोचर किया है. इस समय आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है. इस समय किए गए निवेश से काफी लाभ हो सकता है. ऑफिस में सीनियर्स का पूरा साथ मिल सकता है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है और नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव हो सकती है.
कन्या राशिबुध ने कन्या राशि के 10वें भाव में गोचर किया है. चूंकि, बुध आपकी राशि के स्वामी है, इसलिए इस समय आपको अत्यंत शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं. कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. बिजनेस से जुड़े लोगों को इस दौरान बड़ा लाभ हो सकता है.
तुला राशिबुध ने तुला राशि के 9वें भाव में गोचर किया है. इस अवधि में किस्मत का आपको पूरा साथ मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम इस समय में पूरे हो सकते हैं. बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिनसे काफी लाभ हो सकता है. आय में निरंतरता बनी रह सकती है और बचत भी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Pearl Gemstone: मोती किन राशि वालों के लिए शुभ और किनके लिए है अशुभ? पहनने से पहले जरूर जान लें ये बातें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.