टीवी एक्टर प्रिंस नरूला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी और पत्नी युविका चौधरी के अलग होने की खबरें आ रही थी, इसी बीच अब प्रिंस ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने सबसे मुश्किल दौर के बारे में भी खुलकर बात की और कई खुलासे किए.
एंग्जायटी ने बदली जिंदगी
हाल ही में प्रिंस अपनी पत्नी युविका के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' का हिस्सा बने. जहां उन्होंने अपने मुश्किल दिनों और एंग्जायटी को लेकर कहा, 'पहले कोई मुझसे कहता था कि उसे एंग्जायटी या डिप्रेशन है, तो मैं उसका मजाक बना देता था और सलाह देता था कि बाहर जाओ, दोस्तों से मिलो. हालांकि, बाद में मुझे पता चला कि एंग्जायटी सच में होती है.'
6 महीनों तक नहीं सोए प्रिंस
उन्होंने अपने बारे में बताया कि जब उन्हें एंग्जायटी हुई, तो उनकी धड़कने तेज हो जाती थी. वो कई बार कार को ट्रैफिक में छोड़ कर पैदल चले जाते थे. दोस्तों के साथ फिल्म देखने वक्त उन्हें घबराहट होती थी और सांस नहीं आती थी. रात में उनकी स्थिति बिगड़ जाती थी, जिस वजह से वो 6 महीनों तक नहीं सो पाए. तब उन्होंने अपने काम और दोस्तों से दूरी बना ली थी.
View this post on Instagram
क्यों बड़े एक्टर नहीं बन पाए जावेद जाफरी? कहा- इंडस्ट्री का अपना एक जाल है
1 दिन में खाई 18 दवाइयां
इतना ही नहीं, प्रिंस ने आगे कहा कि 'मैं एक दिन में 18 दवाई खाता था. मुझे डर था कि अगर सो गया, तो शायद कभी दोबारा नहीं उठूंगा. मैं अपनी बेटी के साथ टाइम बिताता था, क्योंकि मुझे लगा कि मैं ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रहूंगा. मेरा 20 किलों वजन भी कम हो गया था.'
इसके अलावा उन्होंने अपने और युविका के रिश्ते पर कहा कि हर परिवार में लड़ाइयां होती है और ये नॉर्मल है. युविका को मैं बहुत प्यार करता हूं और वो मेरी दुनिया है. इसीलिए उसे छोड़ने कभी नहीं छोड़ सकता.'
2015 में हुई मुलाकात
बता दें कि युविका और प्रिंस की मिलाकर 'बिग बॉस 9' में हुई थी, जहां प्रिंस को युविका बहुत पसंद आई थी. शो में उनकी दोस्ती हुई और बाद में प्रिंस ने उन्हें प्रपोज कर दिया. फिर 3 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली. वहीं 2024 में दोनों ने अपनी बेटो एकलीन का स्वागत किया.
85 करोड़ की नेटवर्थ, 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स... फिर भी सिर्फ 9 करोड़ के लिए जेल जाएंगे राजपाल यादव