टीवी के पसंदीदा शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. कहीं रिश्तों की सच्चाई सामने आएगी, तो कहीं परिवारों के बीच टकराव और साजिशें कहानी को नया मोड़ देंगी. आइए जानते हैं 5 टीवी शोज के लेटेस्ट स्पॉइलर्स.
'अनुपमा'
रुपाली गांगुली के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. प्रेम, अनुपमा के सामने ये कबूल करेगा कि रेसिपी डायरी चुराने और फॉर्म में हेराफेरी करने का फ्रॉड उसी ने किया था. इतना ही नहीं, वो खुली चुनौती देते हुए कहेगा कि उसे हराने के लिए वो किसी भी हद तक जा सकता है. हालांकि, अनुपमा उसके सामने झुकने से साफ इनकार कर देगी और उसे करारा जवाब देगी. वहीं दूसरी ओर, प्रेरणा और अंश के रिश्ते में भी तनाव बढ़ता नजर आएगा.
'वसुधा'
जी टीवी के पॉपुलर शो 'वसुधा' के अपकमिंग एपिसोड में चौहान परिवार के बीच बढ़ता तनाव और इमोशनल ड्रामा कहानी को नया मोड़ देगा. करिश्मा, चौहान हाउस और परिवार के सदस्यों पर अपना काबू बनाए रखने की पूरी कोशिश करेगी, लेकिन अब उसके इरादों पर घरवाले सवाल उठाने लगेंगे. वहीं, चंद्रिका देवी धीरे-धीरे अपना आत्मविश्वास और सम्मान वापस हासिल करती नजर आएंगी, जिसमें वसुधा उनका पूरा साथ देगी.
'गंगा माई की बेटियां'
टीवी शो 'गंगा माई की बेटियां' के आने वाले एपिसोड में इंदुवती, गंगा माई और उसकी बेटियों की खुशियां छीनने के लिए एक नई चाल चलेगी. वहीं, सहाना को मुरली के जीजा की हरकतों का सामना करना पड़ेगा. रिश्तों की आड़ में वो सहाना के करीब आने की कोशिश करेगा, लेकिन सहाना उसकी गलत मंशा को समझ जाएगी. हालांकि, मुरली की मां की मौजूदगी की वजह से वो खुलकर विरोध नहीं कर पाएगी.
'तुम से तुम तक'
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो 'तुम से तुम तक' के अपकमिंग एपिसोड में आर्यवर्धन का छिपा हुआ अतीत एक बार फिर कहानी का सबसे बड़ा राज बनने वाला है. जालांधर के खत और सिद्धी माता की चेतावनियों के बाद अनु का शक पहले से ज्यादा गहरा हो जाएगा. कुछ सुराग मिलने के बाद वो आर्यवर्धन के अतीत की सच्चाई जानने का फैसला करेगी और वर्धन परिवार के पुराने राज के साथ-साथ उसकी पहली पत्नी राजनांदिनी से जुड़े रहस्यों की पड़ताल शुरू करेगी.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में शांति निकेतन की बिखरी तस्वीर तुलसी विरानी को गहरा झटका देगी. 10 साल की जेल की सजा काटकर लौटी तुलसी जब घर के बीचों-बीच खिंची बंटवारे की दीवार देखेगी, तो वो इमोशनल भावुक हो जाएगी. इसी बीच नंदिनी उससे मिलने पहुंचेगी, जहां तुलसी उससे सवाल करेगी कि उसके जाने के बाद आखिर विरानी परिवार इस तरह कैसे बिखर गया.