दिल्ली सरकार ने अभय वर्मा को बनाया मुख्य प्रवक्ता, अनिल शर्मा और हरीश खुराना को भी मिली जिम्मेदारी
Indias News Hindi July 11, 2026 04:42 AM

New Delhi, 10 जुलाई . Chief Minister रेखा गुप्ता ने विधायक अभय कुमार वर्मा को दिल्ली Government का मुख्य प्रवक्ता तथा विधायक अनिल कुमार शर्मा और हरीश खुराना को Government का प्रवक्ता नियुक्त किया है. ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा है कि Government ने पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इस व्यवस्था के माध्यम से Government के नीतिगत निर्णयों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक एवं तथ्यपरक जानकारी समयबद्ध तरीके से नागरिकों और मीडिया तक पहुंचाई जा सकेगी.

मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ता के रूप में नियुक्त जनप्रतिनिधि विभिन्न समसामयिक विषयों पर दिल्ली Government का अधिकृत पक्ष प्रस्तुत करेंगे. वे Government के महत्वपूर्ण निर्णयों, नीतिगत पहलों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे, मीडिया के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर Government की ओर से तथ्यों और निर्णयों का स्पष्टीकरण भी देंगे. इसके साथ ही वे विभिन्न विभागों से प्राप्त अधिकृत सूचनाओं के आधार पर Government का दृष्टिकोण जनता तक पहुंचाने का दायित्व निभाएंगे.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रभावी जनसंवाद सुशासन का महत्वपूर्ण आधार है. मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ताओं की नियुक्ति से Government एवं नागरिकों के बीच संवाद और अधिक सशक्त होगा तथा शासन से संबंधित प्रामाणिक, पारदर्शी और समयबद्ध जानकारी जनसामान्य तक सुव्यवस्थित रूप से पहुंच सकेगी. इससे Government की जनहितकारी पहलों के संबंध में स्पष्ट एवं अधिकृत सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी और मजबूत होगी.

एमएस/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.