ग्लिसरीन नहीं, असली आंसुओं से 'नोयोनिका' करती हैं इमोशनल सीन, मदिराक्षी मुंडले ने किया खुलासा
कलीम सलमानी July 11, 2026 07:12 PM

टीवी सीरियल 'सैराब' भी दर्शकों के बीच पॉपुलर हो रहा हैं. खासकर 'नोयोनिका' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले इन दिनों चर्चा में आ गई हैं. सीरियल में मदिराक्षी कई इमोशनल सीन करती हुई नजर आती है और उनकी आंखों से आंसू बहते रहते हैं. हालांकि जहां कई कलाकार रोने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं, वहीं मदिराक्षी असली आंसुओं के साथ सीन शूट करती हैं. 

रोने से पहले लेती है 10 सेकंड का टाइम 

हाल ही में मदिराक्षी ने खुद बताया कि उन्होंने आज तक किसी भी सीरियल में इमोशनल सीन करने या रोने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया हैं. किरदारों में ढलने के साथ आंसू निकालना भी एक आर्ट है, जिसे वो बखूबी निभाना जानती हैं. 'सैराब' सीरियल में भी वो रोने वाले सीन से पहले 10 सेकंड का टाइम लेती हैं और आंसू निकाल लेती हैं. हालांकि ये बड़ी दिलचस्प बात है कि आंसुओं में भी उनका कंट्रोल हैं. दोनों आंखों से कितने ड्रॉप आंसू निकालने है और कब तक, ये भी वो अच्छे से जानती हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by madirakshi_a.v (@madirakshi_av)

इतना ही नहीं, सीरियल की डायरेक्टर योगेश भाटी का कहना है कि मदिराक्षी के आंखों में नल लगा है, जिसे वो जब चाहे शुरू और बंद कर सकती हैं. हालांकि ये कला एक कलाकार की पहचान है, जो उसे बाकियों से अलग बनाती हैं. सीरियल में भी उनकी अभिनय हर किसी का दिल जीत रही हैं. 

16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 'पांड्या स्टोर' फेम एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

मदिराक्षी का करियर 

बता दें कि मदिराक्षी ने 2016 में तेलुगु फिल्म 'ओरी देवुडॉय' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 2015 में ही उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल 'सिया के राम' में सीता की भूमिका निभाई, जिससे उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. वहीं उन्होंने अब तक 'जाट की जुगनी', 'जग जननी मां वैष्णो देवी', 'विघ्नहर्ता गणेश' और 'कयामत से कयामत तक' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. 

'हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे', शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा हर तरफ दे रहे सफाई, शिल्पा बोली- साथ-साथ रहोगे तो लोग पूछेंगे ही

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.