Jana Nayagan UK Advance Booking: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. हालांकि अभी इस फिल्म की फाइनल रिलीज डेट नहीं आई है और इसकी अनाउंसमेंट भी किसी भी दिन की जा सकती है. फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं और ये बहुत इंटरेस्टिंग भी हैं. फिल्म ने यूके में एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ दिए हैं. एक घंटे में ही इस फिल्म के हजारों टिकट्स बिक गए हैं.
अहिम्सा एंटरटेनमेंट ने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर फिल्म की एडवांस बुकिंग की डिटेल्स शेयर की हैं. इसके मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलते ही टिकट्स बुक कराने के लिए लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है. इससे इस बात का भी बड़ा हिंट मिल रहा है कि फिल्म अपनी अनुमानित रिलीज डेट 24 जुलाई को मिस नहीं करेगी और फाइनली थलपति विजय के दुनियाभर के फैंस को सुपरस्टार की आखिरी फिल्म देखने का मौका मिलेगा. फैंस भी उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में थिएटर्स की तरफ अपना रुख करेंगे. ऐसे में इसका सकारात्मक असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल सकता है.
जन नायकन फिल्म की बात करें तो हिंदी में ये जन नेता के नाम से आ रही है. फिल्म को हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से ए सर्टिफिकेट मिला है. जैसा कि ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज की जा सकती है तो भारत में भी इसकी अनाउंसमेंट जल्द ही होने की संभावना है. ताकि एडवांस बुकिंग में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके.
ये भी पढ़ें- I, Nobody Box Office: 1500 करोड़ में बन रही वाराणसी के विलेन को लगा बॉक्स ऑफिस पर झटका, 2 दिनों में ही आई नोबडी का हाल बुरा
जनवरी में आने वाली थी जन नायकनजन नायकन फिल्म की बात करें तो ये जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन इन 7 महीनों में इस फिल्म को कई सारे कट्स और सीबीएफसी की सख्ती का सामना करना पड़ा और फैंस को उतना ही लंबा इंतजार. अब फाइनली इस फिल्म को लेकर सबकुछ ठीक-ठीक नजर आ रहा है. फिल्म का निर्देशन एच विनोथ कर रहे हैं. फिल्म में थलपति विजय के अलावा प्रकाश राज, वासुदेव मेनन, पूजा हेगड़े, प्रियामणि और ममिथा बैजू जैसे कलाकार नजर आएंगे. वहीं इसमें बॉबी देओल लीड नेगेटिव रोल में एक बार फिर से देशभर की जनता तो हैरान करने के लिए तैयार हैं.