अमेरिका की नई एयर स्ट्राइक के बाद ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, कच्चे तेल की कीमतों पर दिखेगा असर
et July 12, 2026 10:42 AM
अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को एक बार फिर बंद कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की तरफ से बताया गया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक कमर्शियल जहाज पर फायरिंग की थी। जिसके कारण इस सप्ताह में यह तीसरी बार है जब यूएस ने अमेरिका के खिलाफ फिर एयर स्ट्राइक की शुरुआत कर दी है। प्रमुख जलमार्ग के बंद होने के बाद कच्चे तेल गैस की ग्लोबल सप्लाई फिर प्रभावित हो सकती है।
कब तक बंद रहेगा होर्मुजIRGC ने ऐलान किया कि जब तक इस क्षेत्र में अमेरिका का हस्तक्षेप बंद नहीं होता है तब तक वे होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखेंगे। ईरान की तरफ से यह भी कहा गया कि एक जहाज बिना मंजूरी वाले रास्ते से जाने की कोशिश कर रहा था। उस जहाज के ऊपर चेतावनी के रूप में फायरिंग की गई। लेकिन अमेरिकी सेना ने इसके बाद हमला शुरू कर दिया।
ईरान की तरफ से यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि इस फैसले के खिलाफ कोई भी गलत कदम उठाने की तैयारी की जाती है तो उसका कड़ा जवाब देने के लिए भी तैयार है।
ईरान के खिलाफ शुरू हुए नए एयर स्ट्राइक की जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड की तरफ से दी गई। अमेरिका ने भी यह बताया कि ईरानी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जा रहे साइप्रस के फ्लैग वाले एक कमर्शियल जहाज पर हमला किया। इसके बाद जहाज का एक चालक सदस्य लापता है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है कि ईरान के खिलाफ नए दौर का हमला शुरू किया गया है। यह हमला इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ईरान ने अगले आदेश तक जलमार्ग को बंद कर दिया है।
आपको बता दे कि इस सप्ताह में यह तीसरी बार है जब अमेरिकी सी ने ईरान के खिलाफ हमले किए हैं।
क्रूड ऑयल पर दिखेगा असरइस सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच में हमले की शुरुआत के बाद कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने और नए हम लोग का असर भी तेल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 76.01 डॉलर प्रति औंस और WTI क्रूड की कीमत 71.41 पर क्लोज हुई।
भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर असरभारत में जुलाई में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि यदि लंबे समय तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद रहता है, तो देश में ईंधन की कीमतें बढ़ने की आशंकाएं बढ़ जाएगी। क्योंकि इससे भारत का आयात बिल फिर महंगा होगा।