FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने भी सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. क्वार्टर फाइनल में उसने नॉर्वे को 2-1 से हराया. इंग्लैंड के लिए दोनों गोल उसके मिडफील्डर जूड बेलिंघम ने दागे. उन दो गोलों के साथ बेलिंघम ने पेले की बराबरी भी कर ली है. ये चौथी बार है जब इंग्लैंड की टीम फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. इससे पहले 1966, 1990 और 2018 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड सेमीफाइनल तक पहुंची थी.
जूड बेलिंघम ने इंग्लैंड को कराई बराबरीइंग्लैंड और नॉर्वे के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला मियामी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले का पहला गोल नॉर्वे की तरफ से आंद्रेस शेल्ड्रेप ने 36वें मिनट में किया. इसी के साथ आंद्रेस फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में गोल करने वाले नॉर्वे के पहले खिलाड़ी भी बन गए.
आंद्रेस के गोल से नॉर्वे को बढ़त तो मिली मगर इंग्लैंड ने पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले ही 1-1 की बराबरी भी कर ली. इंग्लैंड के लिए पहला गोल जड बेलिंघम ने पहले हाफ के एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे मिनट में किया. यानी उन्होंने 47वें मिनट में इंग्लैंड को बराबरी पर ला खड़ा किया.
जूड बेलिंघम ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल का दिलाया टिकटपहला हाफ 1-1 की बराबरी पर खत्म होने के बाद दूसरे हाफ का खेल जब शुरू हुआ तो टक्कर और भी रोमांचक देखने को मिली. दोनों टीमों की ओर से किसी ने भी तय समय़ में गोल नहीं किया. लेकिन, दूसरे हाफ के एक्स्ट्रा टाइम के तीसरे मिनट में एक बार फिर से इंग्लैंड के मिडफील्डर जूड बेलिंघम गोल दागने में कामयाब रहे. नतीजा, ये हुआ कि इंग्लैंड ने 2-1 से नॉर्वे के खिलाफ मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
जूड बेलिंघम ने कैसे की पेले की बराबरी?नॉर्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 2 गोल दागकर जूड बेलिंघम ने पेले की बराबरी भी कर ली. ये बराबरी उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में 23 साल या उससे कम की उम्र में सर्वाधिक गोल करने के मामले में की है. दोनों के फिलहाल 7-7 गोल हैं. इस मामले में 12 गोल के साथ किलियन एम्बाप्पे टॉप पर हैं. फीफा वर्ल्ड कप के लगातार दो नॉक आउट मैच में 2 प्लस गोल दागने वाले बेलिंघम पेले के बाद दूसरे सबसे युवा फुटबॉलर भी हैं.
जूड बेलिंघम इंग्लैंड के लिए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर भी बढ़ चले हैं. फिलहाल, 6 गोल के साथ इस रेस में वो गैरी लिंकर और हैरी केन के साथ बराबरी पर हैं.