Ram Kapoor Secret: एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में आए दिनों कंटेस्टेंट्स के नए-नए सीक्रेट सामने आ रहे हैं, जो ऑडियंस को हैरान कर रहे हैं. अब इस शो में राम कपूर ने भी बड़ा खुलासा कर दिया है. ‘लॉकअप’ के दौरान राम कपूर अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट दुनिया के सामने रख दिया है. राम कपूर ने अपने बचपन का ट्रॉमा शेयर करते हुए कहा कि बॉर्डिंग स्कूल में उनके साथ तब यौन शोषण हुआ था और उस वक्त उनकी उम्र महज 13 साल की थी. उन्होंने ये भी बताया कि इतने सालों तक इस घटना के बारे में सिर्फ उनकी पत्नी गौतमी कपूर ही जानती थीं और उन्होंने कभी किसी से इसका जिक्र नहीं किया.
राम कपूर ने अपनी जिंदगी का ऐसा सच बताया, जिसे सुनकर न सिर्फ लोग हैरान हो गए, बल्कि होस्ट फराह खान की आंखों में आंसू भी आ गए. राम कपूर ने बताया कि जब वो महज 13 साल के थे तो बॉर्डिंग स्कूल में स्कूल में पढ़ते थे, तब उनका यौन शोषण हुआ था. राम कपूर की इस बात को सुनकर सभी कंटेस्टेंट काफी इमोशनल हो गए.
राम कपूर ने सुनाई आपबीतीशो के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी आपबीती सुनाते हुए राम कपूर ने बताया कि इस घटना का असर उन पर लंबे समय तक रहा. बचपन में हुए उस हादसे को उन्होंने अपने दिल में दबाकर रखा और किसी से शेयर नहीं किया. उन्होंने कहा कि इस दर्द के साथ जीना आसान नहीं था, लेकिन अब उन्हें लगा कि इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए. राम कपूर ने कहा, “बोर्डिंग स्कूल में मेरा यौन शोषण हुआ था. मैं आठवीं क्लास में था और दसवीं क्लास का एक स्टूडेंट मेरे बिस्तर पर मेरे साथ था. हम मजाक-मस्ती कर रहे थे. उसने कंबल के नीचे मुझे छुआ. ये देखकर मैं सुन्न हो गया था. मैं कुछ नहीं कर पाया, क्योंकि वहां 30-40 बच्चे थे और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस पर कैसे रिएक्ट करूं.”
यह भी पढ़ें – LockUpp 2 से फराह खान कर रहीं तगड़ी कमाई, एक एपिसोड के लिए लेती हैं इतने रुपये
Ram Kapoor revealed that when he was studing in Class 8 and was about 13 years in a boarding schoool he wad molested. #RamKapoor #LockUpp2 #LockUpp pic.twitter.com/EUsHw7r7Uy
— Digital News Hub (@digital_newshub) July 11, 2026
कुछ देर बाद राम कपूर ने हिम्मत जुटाई और अपने साथ हो रही चीजों के खिलाफ आवाज उठाई. राम ने कहा, “मुझे नहीं पता, लेकिन कुछ समय बाद मैंने उससे कहा, ‘मुझे ये पसंद नहीं है.’ इतना सुनकर रुक गया और तुरंत चला गया.” एक्टर ने आगे कहा कि इस घटना के बाद वो सदमे में आ गए थे. लेकिन जिस व्यक्ति ने राम के साथ छेड़छाड़ की थी, उसने उनसे माफी मांगी और उन्हें ये एहसास दिलाने की कोशिश की कि उसे सच में अफसोस है.