Dhamaal Box Office: 19 सालों में आईं धमाल फ्रेंचाइजी की 4 फिल्में, ओपनिंग डे पर किसने कमाए सबसे ज्यादा?
TV9 Bharatvarsh July 12, 2026 12:43 PM

Dhamaal Film Franchaise Opening Day Compare: अजय देवगन की फिल्म धमाल के चार पार्ट्स आ चुके हैं. इन चारों ही पार्ट्स को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. पहली फिल्म और चौथी के बीच में 19 साल का फासला देखने को मिला है. साल 2026 में भी इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म रिलीज कर दी गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन भी कर लिया है. ये बताता है कि धमाल का दो दशकों पुराना क्रेज फैंस के अंदर अभी भी बरकरार है.

धमाल फ्रेंचाइजी के दो पार्ट्स के बाद फिल्म की कमान संजय दत्त से अजय देवगन ने ले ली थी. फिल्म की ऑरिजनैलिटी और इसके औरे पर तो फर्क पड़ा ही और अभी भी फैंस की सबसे फेवरेट तो पहला पार्ट ही है. वहीं चौथे पार्ट की कहानी में ज्यादा ट्विस्ट्स और टर्न्स लाए गए हैं जो फैंस को कुछ खास रास नहीं आ रहे हैं. धमाल 4 को मिक्स्ड व्यूज मिल रहे हैं. लेकिन अजय देवगन का स्टारडम भी फिल्म के कुछ काम आया है और बॉक्स ऑफिस पर इसका असर देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि इन 19 सालों में इस फिल्म फ्रेंचाइजी की 4 फिल्मों ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की है और इस फहरिश्त में सबसे आगे कौन है.

धमाल का ओपनिंग डे पर कैसा रहा हाल?

धमाल फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2007 में आया था जिसमें अजय देवगन का लीड रोल था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं डबल धमाल की बात करें तो ये फिल्म साल 2011 में आई थी. फिल्म ने 7.6 करोड़ रुपये कमाए थे और ये कलेक्शन शानदार रहा था. फिर 8 साल के इंतजार के बाद जरा बदले-बदले अंदाज में धमाल फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट आया था. इस फिल्म के कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया था. फिल्म 2019 में आई थी और इसने ओपनिंग डे पर 16.50 करोड़ रुपये कमाए थे.

धमाल फिल्म फ्रेंचाइजी का बादशाह कौन?

वहीं धमाल 4 फिल्म का कलेक्शन 8 साल पहले आई फिल्म के तीसरे पार्ट को मैच नहीं कर सका है. ये फिल्म साल 2026 में आई थी और ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन 13.75 करोड़ रुपये का रहा है. इसका मतलब कि धमाल फिल्म फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का कलेक्शन अब तक के सभी चार पार्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा है.

ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 Vs Welcome 3: ओपनिंग डे पर ही वेलकम 3 से हार गई धमाल 4, करोड़ों छापकर भी अक्षय से पीछे अजय देवगन

धमाल 4 ने कितने कमाए?

धमाल 4 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला और फिल्म का कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये का रहा. इस लिहाज से फिल्म ने दो दिनों में 36.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 43.80 करोड़ रुपये का रहा. वहीं फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 10 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस लिहाज से फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 53.80 करोड़ रुपये का हो चुका है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.