Vastu Tips For Home: सोफे के पीछे भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में बढ़ सकती है अशांति और कंगाली!
TV9 Bharatvarsh July 12, 2026 04:43 PM

घर को सुंदर दिखाने के लिए हम अक्सर लिविंग रूम को सबसे ज्यादा सजाते हैं. लिविंग रूम का मुख्य केंद्र होता है वहां रखा सोफा. अमूमन लोग सोफे के ठीक पीछे वाली दीवार को खाली देखकर वहां कोई न कोई खूबसूरत पेंटिंग या तस्वीर टांग देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोफे के पीछे लगाई गई तस्वीरें आपके जीवन पर गहरा असर डालती हैं? जाने-अनजाने में चुनी गई गलत तस्वीरें घर की सुख-शांति को भंग कर सकती हैं और आपको पाई-पाई के लिए मोहताज बना सकती हैं. आइए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक सोफे के पीछे किस तरह की तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए.

सोफे के पीछे न लगाएं डूबते सूरज की तस्वीर

वास्तु शास्त्र में डूबते हुए सूरज की तस्वीर को शुभ नहीं माना गया है. यह जीवन में ठहराव, निराशा और कामों में रुकावट का संकेत मानी जाती है. अगर ड्राइंग रूम में सोफे के पीछे ऐसी तस्वीर लगी हो तो उसे हटाकर उगते सूरज की तस्वीर लगाना बेहतर माना जाता है. उगता हुआ सूरज नई शुरुआत, ऊर्जा और सफलता का प्रतीक माना जाता है.

हिंसा या युद्ध दिखाने वाली तस्वीरों से करें परहेज

सोफे के पीछे कभी भी ऐसी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए जिनमें युद्ध, लड़ाई, हथियार या हिंसा का दृश्य हो. वास्तु मान्यता के अनुसार, ऐसी तस्वीरें घर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं और परिवार के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति पैदा कर सकती हैं.

रोते हुए व्यक्ति या उदासी भरी पेंटिंग न लगाएं

अगर किसी तस्वीर में रोता हुआ इंसान, अकेलापन, दुख या निराशा दिखाई देती है तो उसे भी ड्राइंग रूम में लगाने से बचना चाहिए. ऐसी तस्वीरें मन पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और घर के माहौल को भी उदास बना सकती हैं.

सूखे पेड़ और बंजर जमीन की तस्वीर भी नहीं मानी जाती शुभ

वास्तु के अनुसार सूखे पेड़, बंजर खेत, मुरझाए फूल या वीरान जगह की तस्वीरें जीवन में ठहराव और आर्थिक कमजोरी का संकेत मानी जाती हैं. इन्हें सोफे के पीछे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा कम होने की मान्यता है.

डूबती नाव या तूफानी समुद्र की तस्वीर न लगाएं

कई लोग समुद्र की खूबसूरत पेंटिंग लगाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर उसमें डूबती हुई नाव, तेज तूफान या उफनती लहरें दिखाई दे रही हों तो ऐसी तस्वीरें वास्तु के हिसाब से उचित नहीं मानी जातीं. माना जाता है कि इससे जीवन में अस्थिरता और परेशानियां बढ़ सकती हैं.

जंगली जानवरों की आक्रामक तस्वीरों से बचें

शेर, बाघ या अन्य हिंसक जानवरों की हमला करते हुए तस्वीरें भी सोफे के पीछे लगाने की सलाह नहीं दी जाती. ऐसी तस्वीरें घर के वातावरण में तनाव और आक्रामकता बढ़ाने का प्रतीक मानी जाती हैं.

सोफे के पीछे कौन सी तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोफे के पीछे ऐसी तस्वीरें लगानी चाहिए जो शांति, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का एहसास कराएं. जैसे हरे-भरे पेड़, सुंदर प्राकृतिक दृश्य, बहते हुए शांत जल का चित्र, उगता हुआ सूरज, सफेद हंस, कमल का फूल या मुस्कुराते हुए परिवार की तस्वीर. ऐसी तस्वीरें घर के वातावरण को सकारात्मक बनाने में सहायक मानी जाती हैं.

ये भी पढ़ें: घर में इस दिशा में लगा लें अपराजिता का पौधा, बरसेगी सुख-समृद्धि!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.