इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. मगर ये दमदार सफलता भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम की हालिया टेस्ट सीरीज शिकस्त के घाव नहीं भर सकी है और न ही इस सीरीज जीत से इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैक्कमल को नई संजीवनी मिल पाई है. इंग्लैंड के टेस्ट हेड कोच के रूप में मैक्कलम की छुट्टी होने जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड टेस्ट टीम के कोच के रूप में मैक्कलम को निकालने जा रहा है.
मैक्कलम को टेस्ट कोचिंग से हटाएगी ECBटेस्ट फॉर्मेट में लगातार मिल रही नाकामी के चलते इंग्लैंड के हेड कोच के रूप में ब्रैंडन मैक्कलम का सफर खत्म होने की खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की एक रिपोर्ट में ये बड़ा दावा किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के मशहूर ‘7 क्रिकेट’ के रिपोर्टर टॉम मॉरिस ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में ये खुलासा किया. उनके मुताबिक ECB मैक्कलम को हटाने का मन बना चुकी है और रविवार 12 जुलाई को ही इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है.
Major news out of England – Brendon McCullum is set to be sacked as Test coach.
Formal announcement as early as today. Still a chance he will continue leading the white ball teams.
Full coverage on The New Ball with @beastieboy07, Tuesday night 8pm on SEN. @7Cricket @1116sen
— Tom Morris (@tommorris32) July 12, 2026
मैक्कलम ने जून 2022 में इंग्लैंड टेस्ट हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. फिर जनवरी 2025 में वो वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी टीम के कोच बन गए. हालांकि उन पर ये एक्शन सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में होने की उम्मीद है और वो लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में कोच बने रह सकते हैं. खास तौर पर टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सीरीज में 4-0 से रौंदने के बाद इस फॉर्मेट में उनकी दावेदारी मजबूत है लेकिन टेस्ट में उनका सफर अब खत्म होने जा रहा है.
खत्म होगा ‘बैजबॉल’ का सफरमैक्कलम को हटाने का फैसला हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में मिली टेस्ट सीरीज में हार के बाद आ रहा है. इस सीरीज में 1-0 की बढ़त के बावजूद इंग्लैंड 1-2 से इसे हार गया था. वहीं इससे ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी एशेज में भी इंग्लिश टीम फिर नाकाम रही थी. इतना ही नहीं, मैदान में प्रदर्शन के अलावा मैदान से बाहर खिलाड़ियों के अनुशासन जैसे मामलों के कारण भी टीम और कोच विवादों में रहे थे.
मैक्कलम को हटाने जाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में ‘बैजबॉल’ अंदाज का भी अंत हो जाएगा. मैक्कलम के साथ मिलाकर ‘बैजबॉल’ शुरू करने वाले बेन स्टोक्स ने कुछ ही दिनों पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया. उन्होंने भी न्यूजीलैंड से मिली शिकस्त के साथ ही अपने करियर का अंत किया. अब मैक्कलम भी इस फॉर्मेट की कोचिंग से अलग हो जाएंगे, जो उनके नाम पर पड़े ‘बैजबॉल’ का ‘दी एंड’ होगा.