Sourav Joshi Ethanol Blended Petrol : देशभर में इन दिनों एथेनॉल मिले पेट्रोल को लेकर बहस तेज है. सरकार का कहना है कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से न तो गाड़ी खराब होती है और न ही माइलेज पर कोई बड़ा असर पड़ता है. वहीं हाल ही में बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप के बाद अब उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं.
सौरव जोशी ने अपने एक वीडियो ब्लॉग में दावा किया कि उनकी मर्सिडीज-बेंज SUV का माइलेज अचानक काफी कम हो गया है. सौरव ने वीडियो में कार के डैशबोर्ड पर दिख रहे आंकड़े भी शेयर किए, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इथेनॉल पेट्रोल को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. वहीं इस मामले पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया और सरकार की ओर से भी अपना पक्ष रखा गया है.
मर्सिडीज में डलवाया एथेनॉल पेट्रोल, 17 से 5 km/l तक गिरा माइलेज
उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपने व्लॉग Race With Brothers. Kon Jeetega में बताया कि उनकी मर्सिडीज-बेंज SUV का माइलेज अचानक तेजी से कम हो गया. उनके मुताबिक, पहले कार करीब 15 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही थी, जो पहले 9 km/l तक पहुंचा और अगले ही दिन डैशबोर्ड पर सिर्फ 5 km/l का माइलेज दिखाई देने लगा. उन्होंने दावा किया कि यह बदलाव इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल भरवाने के बाद देखने को मिला.
ये व्लॉगर सौरभ जोशी है, कहते है -
— Baliyan (@Baliyan_x) July 12, 2026
इनकी मर्सिडीज पहले 17 का माइलेज देती थी जो इथेनॉल मिक्सिंग के बाद अब 5 का माइलेज देने लगी है।
कोरा झूठ बोल रहे है-
6-10% माइलेज निश्चित रूप से कम हो रहा है, लेकिन इतना।
दूसरी बात- अपने पास तो नहीं है पर मुझे नहीं लगता कोई भी मर्सिडीज 17 का… pic.twitter.com/97rPKCN3Nv
रेंज भी 800 किलोमीटर से घटकर 480 किलोमीटर हुई
वीडियो में सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका भट्ट ने भी अपनी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पहले कार की टंकी फुल कराने पर लगभग 800 किलोमीटर की रेंज दिखाई देती थी, लेकिन अब वही रेंज घटकर करीब 480 किलोमीटर रह गई है. उनका कहना था कि इतनी महंगी कार होने के बाद भी इस तरह का बदलाव चिंता बढ़ाने वाला है और उन्हें डर है कि कहीं पेट्रोल इंजन में कोई तकनीकी खराबी न आ जाए.
I am scared to fill ethanol-blended petrol in my car. My Mercedes used to give 16–17 km/l mileage, but now it’s dropped to 5. My car will be ruined soon.
— Mohit Chauhan (@mohitlaws) July 12, 2026
—India’s biggest vlogger, Saurav Joshi pic.twitter.com/IQgSgogFHm
यूट्यूबर सौरव जोशी खड़े किए सवाल
सौरव जोशी ने वीडियो में बताया कि उनके पास मर्सिडीज की एक इलेक्ट्रिक G-Wagon भी है, इसलिए उसमें इथेनॉल पेट्रोल जैसी कोई चिंता नहीं रहती. लेकिन पेट्रोल वाली कार को लेकर परेशानी बनी हुई है. उनका कहना है कि हल्द्वानी जैसे छोटे शहरों में अगर मर्सिडीज जैसी प्रीमियम कार में कोई तकनीकी खराबी आ जाए, तो उसे ठीक कराने के लिए दिल्ली भेजना पड़ सकता है. इससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं.
यह भी पढ़ें - क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के CEO ने क्या कहा?
माइलेज और इथेनॉल पेट्रोल को लेकर उठ रहे सवालों पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संतोष अय्यर ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कई ग्राहक इस मुद्दे को लेकर डीलरशिप से जानकारी ले रहे हैं. हालांकि उनका कहना है कि साल 2020 के बाद कंपनी के तहत बेची गई सभी गाड़ियां E20 यानी 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के अनुकूल बनाई गई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि समस्या इथेनॉल नहीं, बल्कि अगर कहीं ईंधन में अवैध मिलावट होती है, तो वह चिंता का विषय हो सकती है.
सरकार ने क्या कहा?
देश में प्रदूषण कम करने और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने के उद्देश्य से सरकार E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है. सोशल मीडिया पर इथेनॉल पेट्रोल से इंजन खराब होने और जंग लगने जैसे दावों पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इन्हें गलत नैरेटिव बताया है. उन्होंने कहा कि E20 पेट्रोल की वजह से कार खराब होने का अब तक कोई प्रमाणित मामला सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें - Tyre Manufacturing: काले नहीं पहले सफेद रंग के होते थे गाड़ी के टायर, कब बदला गया था इनका रंग?