Bhojpuri Bawaal Teaser: बिग बॉस, अलायंस, लॉकअप और द 50 जैसे रिएलिटी शोज़ को टक्कर देने के लिए अब भोजपुरी सितारों का स्पेशल रिएलिटी शो आ रहा है. इस रिएलिटी शो का नाम ‘भोजपुरी बवाल’ रखा गया है और इसका टीजर मेकर्स ने सोमवार को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी कर दिया है. भोजपुरी सितारों वाले इस नए रिएलिटी शो में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और राजनेता तेजप्रताप यादव साथ नज़र आ रहे हैं. शो का टीजर बवाली है और अभी से ही इसमें पोल खोल और लड़ाई झगड़े की झलक दिखाई दे रही है.
इंस्टाग्राम पर जियोहॉटस्टार ने ‘भोजपुरी बवाल’ का टीजर शेयर करते हुए लिखा है, “जब साथ आएंगे भोजपुरी स्टार्स, तब बवाल तो मचेगा ही. भोजपुरी बवाल, 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर.” इससे पहले 21 मई को इस रिएलिटी शो के बारे में ऐलान हुआ था और इसके कंटेस्टेंट की जानकारी भी सामने आई थी. अब मेकर्स ने शो की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है.
‘भोजपुरी बवाल’ के टीजर में क्या है?
View this post on Instagram
A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)
टीजर की शुरुआत भोजपुरी सेलिब्रिटीज़ की एंट्री से हो रही है. तेजप्रताप यादव, काजल, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और पवन सिंह की धमाकेदार तरीके से एंट्री कराई गई है. इसके बाद आम्रपाली सभी से पूछती हैं, “हम सबको यहां बुला तो लिया है, करना क्या है?” इस पर पवन सिंह कहते हैं, “कुछ नया किया जाए?” इस बीच पवन सिंह काजल से सवाल करते हैं, “जीवन में आपको प्यार कब हुआ था?” काजल कहती हैं, “आप ही से तो हुआ था.” इस पर सभी ठहाके लगाने लगते हैं.
ये भी पढ़ें:
भोजपुरी बवाल रिएलिटी शो में क्या होगा खास? निरहुआ-आम्रपाली से पवन सिंह तक, दिखेंगे ये सितारे
तेजप्रताप यादव कहते दिख रहे हैं कि चंद लोग हमारा नाम खराब करते हैं. इस दौरान शो में कुछ विवादित सवाल भी कंटेस्टेंट पूछते दिखाई दिए. काजल ने आम्रपाली से पूछा, “क्या आपकी वजह से दिनेश जी (निरहुआ) मेरे साथ काम नहीं करते हैं?” इस पर आम्रपाली हैरान हो जाती हैं और गुस्से में उनकी ओर देखती हैं. तभी निरहुआ कहते हैं, “आप सीधे सीधे आप लगा रही हो.” आम्रपाली गुस्से में कहती हैं, “मुझे दया आती है आप पर.” बवाल शुरू होने पर पवन सिंह कहते हैं, “कहां से ई झगड़ा चलत बा.”
गुस्से में आम्रपाली ने छोड़ा शो?बवाल इतना बढ़ जाता है कि आम्रपाली शो छोड़कर उठ जाती हैं और कहती हैं कि मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. इसके बाद उन्हें निरहुआ के साथ लौटते दिखाया जाता है. गाड़ी में निरहुआ कहते हैं, “ये बवाल बिग बॉस के ऊपर जाएगा भाई.”