Retrograde Saturn: शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है. वे 27 जुलाई से टेढ़ी चाल चलने वाले हैं. दरअसल, शनि मीन राशि में वक्री होंगे. जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. कुछ लोगों के लिए परेशानी खड़ी होती है तो कुछ लोगों को लाभ ही लाभ होता है. इस वार शनि 11 दिसंबर तक वक्री रहेंगे, ऐसे में सिंह और धनु सहित चार राशि वालों को शुभ परिणाम मिलने वाले हैं. इन राशियों के करियर, बिजनेस और वैवाहिक जीवन में शुभ होने वाला है. साथ ही, कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं भी दूर होंगी. आइए जानते हैं किस राशि को क्या लाभ होगा?
सिंह राशिशनि के वक्री होने से सिंह राशि वालों को राहत रहने वाली है क्योंकि शनि उनके सातवें भाव में वक्री होंगे. इस समय शनि की सिंह राशि पर दृष्टि है. वक्री होने से उनका निगेटिव प्रभाव कुछ समय के लिए कम हो सकता है. सरकारी जॉब में आने वाली समस्याओं खत्म होंगी. हालांकि नौकरी और विवाह के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है. तभी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे.
उपाय: शुभ फल पाने के लिए शनिवार को कौवे को खिलाएं. ध्यान रखें कि मांस या मछली का सेवन बिल्कुल न करें.
वृश्चिक राशिशनि वृश्चिक राशि के पंचम भाव में वक्री हैं. ऐसे में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन स्थिति में थोड़ा सुधार जरूर होगा. साथ ही, संतान एवं शिक्षा से संबंधित मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे. यदि कहीं निवेश किया है और उसमें घाटा हो रहा है, तो अब स्थिति सुधरेगी.
उपाय: ईमानदारी से अपना काम करते रहें. झूठ बोलने से बचने की जरूरत है. ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.
धनु राशिधनु राशि वालों के लिए शनि इस समय चौथे भाव में है. ऐसे में शनि के वक्री होने पर उसना नकारात्मक प्रभाव कम होगा. यदि आपके रिश्तेदारों से किसी बात पर मतभेद या गलतफहमी है, तो वह अब आसानी से सुलझ जाएगी और रिश्तों में सुधार होगा.
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं. शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल दान करें.
मकर राशिमकर राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना तीसरे भाव में होगा. ये आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. हालांकि, इस दौरान अच्छे परिणाम मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है. इस समय आपको प्रतिस्पर्धी कार्यों में सफलता मिलेगी. आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे.
उपाय: मकर राशि वाले लोगों के शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. साथ ही, झूठ बोलने से बचने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण, क्या राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बदलेगा?
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.