बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. एक्टर हाल ही में आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में शामिल हुए थे. जहां उन्हें देखकर फैंस काफी खुश हो गए. लेकिन, एक्टर ने इस दौरान अपने एक फैन के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि लोग एक्टर पर भड़क गए हैं और उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा के वायरल वीडियो पर लोग तीखी और कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा ने फैन के साथ की ऐसी हरकत
शादी समारोह के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा पैपराजी को पोज देते हुए नजर आए. इस दौरान एक फैन उनके पास चला गया और उनके साथ तस्वीर क्लिक कराने लगा. तभी उसने पाइप्स के सामने विक्ट्री साइन दिखाया. हालांकि फैन का ये अंदाज शत्रुघ्न को पसंद नहीं आया और उन्होंने अपने हाथ से उसका हाथ झटक दिया. इसके बाद मायूस होकर वो फैन वहां से चला गया.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
यूजर्स बोले- फालतू में सिर पर चढ़ा रखा है
इस वायरल वीडियो पर 79 साल के शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर फैंस काफी कमेंट्स कर रहे हैं और उन पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, 'इन उम्रदराज़ एक्टर्स को क्या हो गया है? वे हमेशा इतने रूखे क्यों लगते हैं? अगर लोगों से मिलना-जुलना उन्हें पसंद नहीं है, तो शायद उन्हें पब्लिक में नहीं आना चाहिए.' एक ने लिखा, 'टीवी फिल्मो में सब अच्छे लगते थे, इंस्टाग्राम, फेसबुक के जमाने में हकीकत पता चल रही हैं कि ये सब कितने घटिया और घमंडी लोग हैं. इन लोगो से दूर ही रहना ठीक है.'

वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, 'इनके साथ फोटो खिंचाते ही क्यों हो? फालतू में सिर पर चढ़ा रखा है. ये कोई स्पेशल लोग नहीं हैं. अपने इष्ट से प्रेम करो, ये तो आज है कल नहीं. ऐसे तो आते-जाते रहेंगे. ईश्वर में ध्यान लगाओ जीवन सुधर जाएगा.' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'गलत बात है सर. बच्चा है, कितना खुश हुआ था आपसे मिलकर.'
शत्रुघ्न सिन्हा का वर्कफ्रंट
शत्रुघ्न सिन्हा आखिरी बार साल 2018 की फिल्म 'यमला पगला दीवाना' में नजर आए थे. हाल ही में उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया था कि उनके पिता अब पर्दे पर कमबैक नहीं करेंगे. शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति में एक्टिव हैं. वो बंगाल की आसनसोल सीट से टीएमसी सांसद हैं.