'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री, सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखेंगी एक्ट्रेस
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 15, 2026 02:12 AM

अपकमिंग फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 'तुम्बाड 2' से जुड़ने की खबर ने पहले ही खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब फिल्म ने एक और बड़ा कास्टिंग ऐलान कर दिया है. आलिया भट्ट आधिकारिक तौर पर इस मच अवेटेड सीक्वल का हिस्सा बन गई हैं और वो फिल्म में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. 

'तुंबाड 2' में आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री
'तुम्बाड 2' इस दुनिया को पहले से भी बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फिल्म से जुड़ने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है और अब आलिया भट्ट के आने से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. 

अपनी शानदार एक्टिंग और अलग तरह के किरदार चुनने के लिए पहचानी जाने वाली आलिया का फिल्म से जुड़ना एक बड़ा पल माना जा रहा है. छोटे और इमोशनल किरदारों से लेकर बड़े प्रोजेक्ट्स तक, उन्होंने हर बार खुद को अपनी पीढ़ी की सबसे दमदार एक्ट्रेसेस में साबित किया है. एक्टर और निर्माता सोहम शाह, जो 'तुम्बाड' फ्रेंचाइजी के पीछे की सबसे बड़ी ताकत हैं.

श्रुति हासन ने खरीदा नया आशियाना, गृह प्रवेश पूजा की खूबसूरत झलक आई सामने

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)

इन कलाकारों का साथ आना तीन अलग-अलग रचनात्मक सोच को एक साथ लाता है, जहां हर कोई 'तुम्बाड' की दुनिया में अपनी अलग पहचान जोड़ रहा है. सोहम उस दुनिया को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. नवाजुद्दीन अपनी दमदार मौजूदगी लेकर आ रहे हैं और आलिया फ्रेंचाइजी के सबसे अहम नए किरदारों में से एक निभाने जा रही हैं.

फिल्म को लेकर क्या बोलीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने कहा , ''तुम्बाड' पहली बार देखने के बाद से ही मेरे साथ बनी हुई है. बहुत कम फिल्में ऐसी दुनिया बना पाती हैं, जो इतनी अलग और आपको पूरी तरह अपने अंदर खींच ले. और उससे भी कम फिल्में ऐसी होती हैं, जो रिलीज के सालों बाद भी लोगों के दिलों और दिमाग में बनी रहती हैं. यही बात इस मौके को मेरे लिए बेहद खास बनाती है.

अब उस दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खास है. मैं सोहम और नवाज के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं. मैं लंबे समय से इन दोनों कलाकारों की प्रशंसक रही हूं और ऐसे किरदार को निभाने का इंतजार कर रही हूं, जो 'तुम्बाड' जैसी रहस्यमयी और यादगार कहानी का हिस्सा है. मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि दर्शक वह सब देखें, जो हम मिलकर बना रहे हैं.'

आलिया संग काम करने को लेकर एक्साइटेड हैं सोहम
सोहम शाह ने कहा, 'आलिया भट्ट का 'तुम्बाड 2' से जुड़ना हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है. मुझे पूरा यकीन है कि दर्शकों को इस फिल्म में उनका बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिलेगा. हमने उनके डेब्यू से लेकर अब तक उनकी शानदार परफॉर्मेंस देखी है. ये उनके साथ मेरा पहला सहयोग है और मैं उनके साथ काम करने को लेकर सच में उत्साहित हूं.'

निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा ने कहा, 'आलिया भट्ट हमारी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उनका 'तुम्बाड 2' से जुड़ना हमारे लिए बेहद खास है. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'आरआरआर' की शानदार सफलता के बाद यह आलिया के साथ हमारा तीसरा सहयोग है. वह इस फिल्म के लिए बिल्कुल सही पसंद हैं और दर्शक उन्हें ऐसे अंदाज में देखेंगे, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा. उन्होंने इस प्रोजेक्ट के पीछे हमारी सोच को तुरंत समझ लिया था. उनका साथ फिल्म को एक नई ऊंचाई देगा.'

कब रिलीज होगी फिल्म?
'तुम्बाड 2' को अभिनेता-निर्माता सोहम शाह अपनी कंपनी सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर बना रहे हैं, जिसके प्रमुख निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा हैं. फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं, जो 'तुम्बाड' की इस मच अवेटेड अगली कड़ी को निर्देशित कर रहे हैं. 'आरआरआर' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का समर्थन कर चुके पेन स्टूडियोज इस फिल्म को बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने के लिए साथ आया है. 'तुम्बाड 2' 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? दिलीप जोशी के शो छोड़ने की खबरों पर मेकर्स ने दी सफाई

बता दें, 'तुम्बाड' एक ऐसी फिल्म है, जिसने फोकलोर फैंटेसी जॉनर को एक नई पहचान दी. अपनी शानदार वर्ल्ड बिल्डिंग, रहस्यमयी कहानी और बेहतरीन विजुअल्स की वजह से इस फिल्म ने सालों में एक अलग ही फैन फॉलोइंग बना ली. इसकी री-रिलीज भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज बनी, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह देश की सबसे पसंदीदा मॉडर्न क्लासिक फिल्मों में से एक है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.