अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल' फ्रैंचाइजी की चौथी फ़िल्म 10 जुलाई को रिलीज हुई थी इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिव्यू मिला. हालांकि इसने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार शुरुआत की और इसका ओपनिंग वीकेंड भी धमाकेदार रहा है. वहीं सोमवार को इस कॉमेडी फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक गिरावट देखी गई है हालांकि इसने वर्ल्डवाइड एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है.
‘धमाल 4’ ने भारत में कितनी की कमाई?
शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद, 'धमाल 4' ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भारत में 8.35 करोड़ रुपये का नेट बिज़नेस किया. यह रविवार की 28.50 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले लगभग 70.7% की गिरावट है. इसके बावजूद, फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 73.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 87.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
‘धमाल 4’ चार दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ के हुई पार
वहीं फिल्म ने चौथे दिन विदेशों में 1.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही, ओवरसीज कमाई 14.50 करोड़ रुपये हो गई. भारत और विदेश की कमाई को मिलाकर, 'धमाल 4' का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 102.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
दुनियाभर में 100 करोड़ पार करने वाली साल की 8वीं फिल्म बनी
‘धमाल 4’ ने रिलीज के चार दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ये ऐसा करने वाली साल की 8वीं फिल्म बन गई है. वहीं अब ये ओ रोमियो के 123.1 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देने की ओर बढ़ रही है. उम्मी है कि जल्द ही ये इस मील के पत्थर को पार कर लेगी..
‘धमाल 4’ के बारे में
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है. यह धमाल फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त है और टोटल धमाल (2019) का सीधा सीक्वल है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफ़री, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर जैसे कलाकार हैं.