दूसरी कंपनियां बढ़ाएंगी दाम?
अगर कच्चे माल और शिपिंग की लागत ऊंची बनी रहती है तो दूसरी पेंट कंपनियां भी आने वाले दिनों में कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं. हालांकि, अभी तक बाकी कंपनियों की ओर से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है.
क्या और महंगा होगा पेंट?
अगर मिडिल ईस्ट में तनाव जल्दी कम नहीं हुआ और कच्चे माल की लागत ऊंची बनी रही तो पेंट पर लागत का दबाव बना रहेगा. ऐसे में आगे रेट बढ़ भी जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी.