टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. शो के कई किरदार आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं, लेकिन दयाबेन की मां ऐसा किरदार है, जिसे लेकर हमेशा सस्पेंस बना रहा. शो में कई बार उनका जिक्र किया, लेकिन कभी उनका चेहरा साफ तौर पर नहीं दिखाया, जिससे फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. लोगों का कहना है कि उनकी मां को कभी नहीं दिखाया गया है. हालांकि, शो के एक पुराने एपिसोड में इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया था.
किस एपिसोड में दिखीं दयाबेन की मां?
शो में आपने अक्सर दयाबेन के भाई सुंदर तो जरूर देखा होगा. हालांकि, दयाबेन को अपनी मां से फोन पर बात करते हुए दिखाया जाता है. लेकिन कभी उनका चेहरा सामने नहीं आया. ऐसे में कई बार दर्शकों के मन में सवाल आता है कि आखिर कौन है दयाबेन की मां और उन्हें कब दिखाया जाएगा. लेकिन आज आपको एक ऐसे एपिसोड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आपका दिमाग घूम जाएगा.
ः सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, कहा- अदालत को हल्के में लिया
अगर आपने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का एक पुराना एपिसोड मिस कर दिया है, तो ये बात आपको हैरान कर सकती है. दरअसल, शो के एपिसोड नंबर 394 में मेकर्स ने एक सीन के दौरान दयाबेन की मां की झलक दिखाई थी, जिसे शायद बहुत कम लोगों ने नोटिस किया.
इस एपिसोड में दयाबेन हमेशा की तरह अपनी मां से फोन पर बात करती नजर आती हैं. करीब 7 मिनट 40 सेकंड पर एक छोटा-सा सीन आता है, जिसमें उनकी मां का चेहरा भी दिखाई देता है.
'दयाबेन' के किरदार को इंतजार कर रहे दर्शक
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' रोल दिशा वकानी ने निभाया है. उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग, अनोखी आवाज और गरबा करने के अंदाज से इस किरदार को घर-घर में बेहद पॉपुलर बना दिया.
हालांकि अब वो इस शो का हिस्स नहीं हैं. दिशा वकानी साल 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं, जिसके बाद से शो में उनकी वापसी नहीं हुई हैं. उनके शो छोड़ने के इतने सालों बाद भी दर्शक आज भी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.