
New Delhi, 14 जुलाई . BJP MP तरुण चुघ ने लद्दाख के सभी सात जिलों में ऑटोनोमस डेवलपमेंट काउंसिल गठित करने के केंद्र Government के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने इसे सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने, प्रशासन को जनता के करीब लाने और क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा.
सांसद ने से बातचीत में कहा कि लद्दाख के सभी सात जिलों में ऑटोनोमस डेवलपमेंट काउंसिल बनाने का फैसला सराहनीय है. इसके लिए मैं Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने दशकों से दूर-दराज के क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का भगीरथ कार्य किया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और जनता को अधिक प्रतिनिधित्व देने की सोच Government की दूरदर्शिता को दर्शाती है. इस पहल से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी और जनता तक शासन की पहुंच मजबूत होगी.
उन्होंने आगे कहा कि इस निर्णय से लद्दाख के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और जनभागीदारी के नए युग की शुरुआत होगी. केंद्र Government का संकल्प है कि देश का कोई भी सीमावर्ती क्षेत्र विकास से वंचित न रहे और यह फैसला उसी संकल्प का प्रमाण है.
वहीं, अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत द्वारा ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के फैसले पर तरुण चुघ ने कहा कि यह न्याय, संविधान और कानून के शासन की जीत है. इस फैसले से स्पष्ट संदेश गया है कि आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के सामने जवाब देना ही पड़ेगा. आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि तत्कालीन पार्षद ताहिर हुसैन को Political संरक्षण क्यों दिया गया? अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता और विशेष रूप से पूरे दिल्लीवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.
BJP MP ने आरोप लगाया कि ताहिर हुसैन ने दिल्ली दंगों के दौरान हिंदुओं को निशाना बनाया और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या की. ऐसे व्यक्ति को संरक्षण देने वालों को अपनी भूमिका पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने पीड़ितों के बजाय आरोपियों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास क्यों किया? उन्होंने सवाल उठाया कि दोष सिद्ध होने के बाद भी कुछ लोग ताहिर हुसैन का बचाव क्यों कर रहे हैं? ऐसा करना न्यायपालिका, न्यायालय और कानून के शासन का अपमान है. दिल्ली दंगों के पीड़ित परिवारों को पूर्ण न्याय दिलाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है.
–
/एबीएम