'मैं वापस आऊंगा' बनी इम्तियाज अली की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग, इस फिल्म को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड
मोनिका गुप्ता July 16, 2026 06:42 AM

दिलजीत दोसांझ स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म को पैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस रोमांटिक ड्रामा में वेदांग रैना और शरवरी वाघ भी  लीड रोल में हैं. दोनों की रोमांटिक लव स्टोरी को बहुत पसंद किया गया. आइए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म इम्तियाज अली के करियर की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म ने 33वें दिन 27 लाख का कलेक्शन किया. वहीं 32वें दिन फिल्म ने 22 लाख कमाए थे. फिल्म ने टोटल 62.61 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 73.87 करोड़ कमाए.

 Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की फिल्म ने 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म का वीक वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पहले हफ्ते में 12.25 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 22.55 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 17.45 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 7.85 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें वीकेंड पर फिल्म ने 2.02 करोड़ कमाए. 

बता दें कि फिल्म 70 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म ने बजट का 89.44 परसेंट वसूल लिया है. 

इम्तियाज अली की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'मैं वापस आऊंगा' ने इम्तियाज अली की 'जब हैरी मेट सेजल' को पछाड़ दिया है और इम्तियाज की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है.

आमिर खान के तीनों बच्चे गौरी स्प्रैट को किस नाम से बुलाते हैं? लव जिहाद कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया सच

इम्तियाज की टॉप हाईएस्ट ग्रॉसर की बात करें तो पहले नंबर पर 'लव आज कल' है. इस फिल्म ने 67 करोड़ कमाए थे. दूसरे नंबर पर 'तमाशा' है. 'तमाशा' ने 65.5 करोड़ का बिजनेस किया था. तीसरे नंबर पर 'मैं वापस आऊंगा' आ गई है. इस फिल्म ने 62.61 करोड़ कमा लिए हैं. चौथे नंबर पर 'जब हैरी मेट सेजल' है. इस फिल्म ने 62.5 करोड़ कमाए. पांचवें  नंबर पर 'रॉकस्टार' है और इस फिल्म ने 62 करोड़ कमाए.

छठे नंबर पर 'लव आज कल 2' है. इस फिल्म ने 37.74 करोड़ का कलेक्शन किया था. सातवें नंबर पर 'जब वी मेट' है 31.06 करोड़ की कमाई के साथ. आठवें नंबर पर 'हाईवे' है 27.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ. नौवें नंबर पर 'आहिस्ता आहिस्ता' है. फिल्म ने 1.65 करोड़ कमाए थे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.