“15 दिन में निकाह है…किसी को पता नहीं चलेगा” भाई ने सगी बहन के साथ किया गंदा काम, अम्मी-अब्बू ने कराया चुप फिर ऐसे खुला राज
Himachali Khabar Hindi July 16, 2026 07:42 AM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। ये खबर सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जी हां, इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक सगे भाई ने अपनी ही बहन के साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार दुष्कर्म किया। जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई।

शादी के बाद ससुराल में उसकी तबीयत खराब हो गई। पति उसे डॉक्टर के पास ले गया तो पता चला कि पत्नी 5 हफ्ते की गर्भवती है। पति ने ये बात अपनी मां यानी लड़की की सास को बताई। पूरी सच्चाई सुनने के बाद पति और सास बहू के समर्थन में आए और कहा कि तुम केस दर्ज कराओ, हम तुम्हारे साथ हैं। इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर अपने भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

क्या है कांड की पूरी कहानी?

पीड़िता ने अपने पति को सच्चाई बताते हुए कहा, ‘मेरे भाई ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। एक बार नहीं, उसने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब मैंने यह बात अपनी अम्मी और अब्बू को बताई तो उन्होंने भी मेरे भाई का पक्ष लिया और मुझे धमकाया…’ इसके बाद पति और ससुराल वालों ने लड़की को हिम्मत दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अम्मी-अब्बू ने लिया भाई का पक्ष

भाई द्वारा दुष्कर्म की शिकार लड़की ने जब अपने भाई की इस शर्मनाक हरकत के बारे में अपने अम्मी और अब्बू को बताया तो उन्होंने पीड़िता को डांटकर चुप करा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां और पिता ने अप्रैल को उसका निकाह तय कर दिया था। लेकिन शादी से 15 दिन पहले रात को एक बार फिर भाई अपनी बहन के कमरे में पहुंचा और उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

‘कुछ दिनों में तुम्हारी शादी है…’

इस दौरान उसने अपनी बहन को दिलासा देते हुए कहा, ‘कुछ ही दिनों में तुम्हारी शादी है, तब किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।’ 15 दिन बाद जब पीड़िता अपने घर से विदा होकर ससुराल पहुंची तो उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।

ससुराल वालों के उड़े होश

पीड़िता को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया तो सच्चाई सामने आई। जांच में पता चला कि पीड़िता पांच सप्ताह दो दिन की गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने पर डॉक्टर की बात पुष्ट हुई और पति व ससुराल वालों को पता चला कि लड़की गर्भवती है। जिसके बाद उनके होश फाख्ता हो गए।

पीड़िता की पूरी कहानी सुनने के बाद ससुराल वालों ने उसके माता-पिता से बात की और अपने बेटे की शिकायत की तो उन्होंने लड़की के ससुराल वालों को दहेज एक्ट में फंसाने की धमकी दी और चुप रहने को कहा। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता का साथ दिया और इस मामले की शिकायत पुलिस में करने को कहा।

भाई और अम्मी-अब्बू पर केस

पति व ससुराल वालों की सलाह पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पीड़िता ने अपने ही भाई के खिलाफ दुष्कर्म और माता-पिता पर धमकाने का मामला दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी भाई को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी भाई बुद्धेश्वर चौक स्थित एक मीट की दुकान पर काम करता है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.