वाराणसी प्रवास पर केशव प्रसाद मौर्य, बाबा काशी विश्‍वनाथ सहित काल भैरव के करेंगे दर्शन
Newsindialive Hindi July 16, 2026 08:42 AM

लखनऊ, उप मुख्यमंत्री मौर्य वाराणसी प्रवास पर रहेगे जहॉ वह बाबा काशी विश्‍वनाथ सहित काल भैरव के दर्शन एवं पूजन करेंगे, पूर्व में कई बार वाराणसी दौरे के दौरान विश्‍वनाथ मंदिर के दर्शन किये हैं, श्री मौर्य मानते है कि काशी भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। बाबा विश्वनाथ की नगरी देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव एवं बाबा काल भैरव का आशीर्वाद प्रदेश और देश के समग्र विकास, जनकल्याण तथा लोकमंगल के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काशी का अभूतपूर्व कायाकल्प हुआ है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण एवं विकास से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं तथा धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। काशी आज अपनी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक विकास के अद्भुत संगम का उदाहरण बन चुकी है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.