बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने घर पर परिवार और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में इंटीमेट रजिस्टर्ड वेडिंग की थी. उनकी इस तीसरी शादी में उनके तीनों बच्चे भी शामिल हुए थे. वहीं आमिर खान के दोस्त और लगान के को-स्टार अमीन हाजी ने खुलासा किया है कि आमिर के तीनों बच्चे एक्टर की तीसरी बीवी को किस नाम से बुलाते हैं?
गौरी को किस नाम से बुलाते हैं आमिर खान के तीनों बच्चे?
बता दें कि रेडिफ को दिए इंटरव्यू के दौरान अमीन हाजी से पूछा गया था कि आमिर खान के तीनों बच्चे उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट को किस नाम से बुलाते हैं. इस पर पर अमीन ने जवाब दिया कि एक्टर के तीनों बच्चे उन्हे 'गौरी' कहते हैं. अमीन ने आगे कहा कि लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि आमिर के बच्चे उसके बारे में क्या सोचते हैं. सच तो यह है कि यह कोई अचानक बना रिश्ता नहीं था. आमिर और गौरी एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं. वह इमरान खान की दोस्त है. गौरी को धीरे-धीरे आमिर के बच्चों से मिलवाया गया. आमिर इस रिश्ते से जुड़े हर किसी की भावनाओं का बहुत ध्यान रखते रहे हैं.
अमीन ने कहा कि आमिर खान ने गौरी संग अपने रिश्ते में पूरे परिवार को साथ लिया था. उन्होंने कहा अगर आप शादी की तस्वीरें देखें, तो आपको सभी लोग साथ दिखेंगे, आजाद, क्विन, आमिर की मां, गौरी के पिता बॉब, उनकी आंटी राधा और परिवार के बाकी सदस्य. इससे पता चलता है कि उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने और उन्हें अहमियत देने की कोशिश की. बता दें कि आमिर और गौरी की शादी में राजकुमार हिरानी और आशुतोष गोवारिकर जैसे उनके कई दोस्त भी शामिल हुए थे.
गौरी का बेटा आमिर को किस नाम से बुलाता है?
बता दें कि आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी का भी पहली शादी से एक 5 साल का बेटा क्विन है. अमीन ने बताया कि गौरी का बेटा आमिर को प्यार से 'आमिर' कहकर बुलाता है. उनका रिश्ता हाल ही का नहीं है, बल्कि एक साल से ज़्यादा समय से ऐसा ही है. अमीन ने बताया कि एक शाम पंचगनी में हम सब साथ बैठे बातें कर रहे थे, जबकि आमिर सतारा के कलेक्टर से बातचीत कर रहे थे. बातचीत के बीच में ही क्विन ने आमिर को आवाज दी थी. फिर क्विन ने आमिर से सोने से पहले कहानी सुनाने को कहा था. बिना सोचे समझे आमिर ने हमारी तरफ देखा और कहा, 'दोस्तों, मैं अभी आता हूं,' और तुरंत उठकर क्विन को कहानी सुनाने चले गए.
आमिर खान ने लव जिहाद के आरोपों पर दिया रिएक्शन
वहीं आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर काफी बवाल भी हो रहा है. बजरंग दल और कई हिंदू संगठनों ने उन पर लव जिहाद का आरोप लगाया है. यहां तक कि एक्टर के खिलाफ फतवा भी जारी हुआ है. वहीं रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में, आमिर ने 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' कहे जाने पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, "सच तो यह है कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है. मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है. मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है. मेरे कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है."
उन्होंने आगे कहा, "गौरी, किरण या रीना में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज (कानूनी शादी) थीं. गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह ईसाई हैं, और वह भी ऐसी ईसाई जो धर्म का बहुत ज्यादा पालन नहीं करतीं, जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है."