दिल्ली सरकार ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ पहल के सातवें चरण के तहत 45 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित करेगी. इससे राजधानी दिल्ली में लोगों के घरों के नजदीक बेहतर क्वालिटी वाली प्राइमरी हेल्थकेयर सेवाओं की पहुंच और ज्यादा मजबूत होगी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नई हेल्थ केयर सुविधाओं में 45 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं.
मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को उनके अपने घरों के करीब ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी, जहां बीमारी से बचाव, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पर विशेष जोर दिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि हमारी सरकार ने अब तक 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सफलतापूर्वक शुरू कर जनता को समर्पित किया.
जिनमें 244 अर्बन सब हेल्थ सेंटर और 126 अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर शामिल हैं. यह पहल जमीनी स्तर पर हेल्थकेयर सर्विस को और ज्यादा मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दिखाता है. आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कई तरह की हेल्थकेयर सेवाएं दी जा रही है. बताया जा रहा है कि जिनमें मां और बच्चे की सेहत की बेहतर देखभाल, टीकाकरण, बीमारियों की जांच और मैनेजमेंट, सामान्य बीमारियों का इलाज, ज़रूरी दवाएं, स्वास्थ्य की जांच-पड़ताल, सेहत को बढ़ावा देने और वेलनेस से जुड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं.
दिल्ली के हर नागरिक को मिलेगा अच्छा इलाजस्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन राजधानी दिल्ली के हर नागरिक के लिए अच्छी क्वालिटी वाली हेल्थकेयर को सुलभ, किफायती और सबके लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के हमारे विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. ये सेंटर व्यापक प्राइमरी हेल्थकेयर के लिए संपर्क का पहला जरिया बनेंगे, जिनमें बीमारी से बचाव, शुरुआती पहचान, समय पर जांच और इलाज पर विशेष जोर दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हुआ संभवमंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार पूरी दिल्ली में अच्छी क्वालिटी वाले हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर का लगातार विस्तार करके एक मजबूत और नागरिक-केंद्रित हेल्थकेयर सिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारा विजन यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को घर के पास विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर सेवाएं मिलें.
पब्लिक हेल्थ केयर सुविधाओं को बना रहे आधुनिकस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत करने, पब्लिक हेल्थ केयर सुविधाओं को आधुनिक बनाने और अच्छी क्वालिटी वाली हेल्थकेयर तक पहुंच बढ़ाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. ताकि हर नागरिक को एक संवेदनशील, समावेशी और कुशल पब्लिक हेल्थ सिस्टम का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके.