नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में देश भर के करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इनमें 11.21 लाख कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है. इस बार के नतीजों में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत 8 राज्यों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 17 रैंक में जगह बनाई है.
टॉप 17 रैंक में ये 8 राज्य शामिलइस साल नीट की परीक्षा में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस बार कुल क्वालिफाई हुए 11.21 लाख अभ्यर्थियों में से 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं.
स्कोर और टॉपर्सबता दें कि देश भर में कुल 19 उम्मीदवारों ने 700 से ज्यादा स्कोर किया है. वहीं 1492 स्टूडेंट ने 650 से ज्यादा नंबर हासिल किया है. 600 से ज्यादा नंबर लाने वाले में कुल 10 हजार160 छात्र शामिल हैं.
पंजाब-हरियाणा नंबर-1
NEET UG 2026 परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है. दोनों उम्मीदवारों ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए और इस साल की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सबसे ज़्यादा अंक पाने वाले उम्मीदवार बने. नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए, जिससे MBBS, BDS, AYUSH और अन्य संबंधित मेडिकल प्रोग्राम में अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए काउंसलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया.
लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिलNTA के अनुसार, लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने NEET UG 2026 परीक्षा दी, जो 21 जून को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में फैले 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
टॉप-10 अभ्यर्थी और रैंकस्टेट टॉपर्स में लद्दाख से जिग्मेत यांगचन लामो (530 अंक), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक) और लक्षद्वीप से फहमिदा अनीस (573 अंक) शामिल हैं. इसमें सभी नॉर्थ ईस्ट राज्य भी शामिल हैं. कुल 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा अंक पाए हैं, जबकि 26 टॉपर्स ने 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं.
टॉप 138 रैंकर्स देश के 66 अलग-अलग शहरों से आते हैं. 705 से अधिक अंक पाने वाले टॉप 17 रैंकर्स आठ राज्यों से हैं, जिनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं.
आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने किया टॉपएनटीए के अनुसार, जहां आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने 720 में से 715-715 अंक हासिल किए, वहीं 19 अभ्यर्थियों ने 700 अंक और 138 अभ्यर्थियों ने 690 अंक प्राप्त किए. इसके अलावा कुल 1,492 अभ्यर्थियों ने 650 या उससे अधिक अंक अर्जित किए, जबकि 10,160 अभ्यर्थियों ने 600 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं.
13 भाषाओं में परीक्षाNEET UG 2026 परीक्षा भारत के 551 शहरों और 14 अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर फैले 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. उम्मीदवार 13 भाषाओं में परीक्षा दे सकते थे, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, असमिया और उर्दू शामिल हैं.
महिलाओं की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से ज्यादाNTA के अनुसार, इस साल सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों में महिलाओं की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से अधिक थी. एजेंसी ने यह भी बताया कि सबसे अच्छी रैंक पाने वाले ज़्यादातर उम्मीदवार 17 से 19 साल की उम्र के थे.
21 जून को किया गया परीक्षा का आयोजनचिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नौ मई को आयोजित यह परीक्षा पेपर लीक होने के आरोपों के बीच 12 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा रद्द कर दी गई थी. इस मामले की जांच सीबीआई कर रहा है. परीक्षा का दोबारा आयोजन 21 जून को किया गया था.
समय पर घोषित किए गए रिजल्टपिछले साल परीक्षा के परिणाम 25 जून को घोषित किए गए थे. दोबारा परीक्षा के कारण प्रवेश प्रक्रिया के कार्यक्रम में देरी की आशंकाओं को दूर करते हुए एनटीए ने स्पष्ट किया कि रिजल्ट समय पर घोषित किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों के लिए चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश और काउंसिलिंग का कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार जारी रह सके.
MBBS के लिए कुल 1,08,000 सीट उपलब्धएनटीए ने कहा कि प्रक्रिया में बदलाव करके परिणाम समय पर घोषित किए गए. इसके तहत विभिन्न चरणों को एक के बाद एक पूरा करने के बजाय समानांतर रूप से संचालित किया गया. साथ ही, ओएमआर शीट से संबंधित आपत्तियों की प्रक्रिया को उत्तर कुंजी जारी करने की प्रक्रिया से अलग रखा गया. प्रत्येक चरण को पूरी तरह पूरा किया गया और अभ्यर्थियों के देखने के लिए उपलब्ध कराया गया. एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए कुल 1,08,000 सीट उपलब्ध हैं. इनमें से लगभग 56,000 सीट सरकारी कॉलेजों में हैं और करीब 52,000 सीट निजी कॉलेजों में हैं.
