आत्महत्या या कुछ और? रायपुर में एक ही घर में मिली 5 लोगों की लाश, पुलिस बल तैनात
TV9 Bharatvarsh July 18, 2026 08:42 AM

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के घर में मृत पाए गए. यह घटना टिकरापारा पुलिस स्टेशन के इलाके में संजय नगर में हुई. मृतकों की पहचान साजिद अली (50), उनकी पत्नी राबिया और उनके तीन बच्चों के तौर पर हुई है. वेस्ट ज़ोन के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP) राहुल देव शर्मा ने यह जानकारी दी.

वहीं सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है. पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

#WATCH | Chhattisgarh | Five members of a family were found dead at their rented house in Raipur. The incident occurred in the Sanjay Nagar locality under the jurisdiction of the Tikrapara Police Station. The deceased were identified as Sajid Ali (50), his wife Rabia, and their pic.twitter.com/4kTiDCpCQv

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 17, 2026

जहर खाकर की आत्महत्या

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की है. मृतकों में परिवार के मुखिया साजिद अली, उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घर को सील कर दिया. मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि घटना संजय नगर के मदनी चौक की है. सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. वे किराए के मकान में रहते थे. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है. एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.