Saturday Don’ts: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित किया गया है. इस दिन शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि शनिवार को शनि देव की पूजा करने, व्रत रखने और तेल चढ़ाने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं. शनि के अशुभ प्रभावों जैसे साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है. साथ ही कुंडली में शनि देव मजबूत होते हैं, जिससे जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं.
एक तरफ जहां शनिवार का दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ जैसे शुभ कामों से बहुत अच्छा माना जाता है, वहीं ज्योतिषविद इस दिन कुछ कामों को न करने की सलाह देते हैं. मान्यता है कि शनिवार के दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिनको करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं. इसके बाद व्यक्ति को उनका प्रकोप झेलना पड़ता है, तो आइए जानते हैं कि बाल, नाखून काटने से लेकर यात्रा तक शनिवार को किन कामों से बचना चाहिए.
शनिवार को न करें ये कामबाल-दाढ़ी या नाखून काटना: शनिवार के दिन बाल-दाढ़ी या नाखून नहीं काटें या कटवाएं. मान्यता है कि शनिवार के दिन इन कामों को करने से नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है. इन कामों से शनि दोष भी लग सकता है.
लोहे की खरीदारी: लोहे का संबंध शनि से बताया जाता है. साथ इस दिन लोहा न खरीदने की सलाह दी जाती है. ऐसे में शनिवार के दिन लोहा या इससे संबंधित कोई भी वस्तु न खरीदें. ऐसा करने से घर पर कलह-क्लेश होते हैं और पारिवारिक रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है.
नमक की खरीदारी: शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदें. कहा जाता है कि ऐसा करने से कर्ज का बोझ बढ़ने लगता है. आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है.
मांसाहार और शराब का सेवन: शनिवार के दिन मांसाहार भोजन का सेवन भूलकर भी न करें. शनिवार को मांसाहार खाना बहुत अशुभ माना गया है. इस दिन मांसाहार खाने या पकाने वालों को शनि देव दंडित करते हैं. इस दि शराब भी न पीएं.
पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व में यात्रा: शनिवार के दिन पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा में यात्रा करने से बचें. क्योंकि शनिवार को इन दोनों दिशाओं में दिशाशूल होता है.
ये भी पढ़ें: Copper Sun Vastu: घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के हैं खूब फायदे, जानें सही दिशा और नियम
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.