7500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा Redmi 17, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स
TV9 Bharatvarsh July 18, 2026 01:43 PM

Redmi अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है. खबरों के मुताबिक कंपनी जल्द ही Redmi 17 को लॉन्च कर सकती है. यह फोन मौजूदा Redmi 15 का अपग्रेड मॉडल माना जा रहा है. आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं. बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के चलते यह फोन बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकता है.

संभावित कीमत और स्टोरेज

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi 17 को दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है. इसका पहला वेरिएंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि दूसरा 6GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला हो सकता है.

कीमत की बात करें तो बेस मॉडल की शुरुआती कीमत करीब 250 यूरो (लगभग 28,000 रुपये) रहने की संभावना है. वहीं, टॉप मॉडल की कीमत 280 यूरो (करीब 31,000 रुपये) तक हो सकती है.

डिजाइन और कलर ऑप्शन

लीक रेंडर्स के मुताबिक Redmi 17 को आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा. कंपनी इसे डीप ब्लू, ब्लैक, ओक ग्रीन और लोटस पर्पल जैसे चार रंगों में लॉन्च कर सकती है. फोन का लुक सिंपल होने के साथ मॉडर्न स्टाइल वाला हो सकता है, जो युवाओं को पसंद आएगा.

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Redmi 17 में 6.9 इंच का बड़ा HD+ फ्लैट डिस्प्ले मिलने की संभावना है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव ज्यादा स्मूद होगा.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G91 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह चिपसेट रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा प्रदर्शन देने में सक्षम माना जाता है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक अतिरिक्त सेंसर दिया जा सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है.इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन कम समय में चार्ज होकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा.

फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सामने आई जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि Redmi 17 बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार हार्डवेयर के साथ बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नई चुनौती पेश कर सकता है.

यह भी पढ़ें- स्मार्ट टीवी से स्मार्ट स्पीकर तक आपके घर के 5 स्मार्ट गैजेट्स बन सकते हैं जासूस? जानिए बचने का तरीका

iQOO Z11 Lite होगा 20 हजार से कम कीमत में लॉन्च, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.