Alliance: अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रहे रियलिटी शो ‘अलायंस’ में आने वाला हफ्ता बेहद मजेदार होने वाला है. जिसके एक प्रोमो ने ही फैन्स का ध्यान खींच लिया है. जी हां, शो में इस हफ्ते दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है. एक तरफ रैपर बाली आए हैं, तो दूसरी ओर वंशज सिंह दोबारा शो में लौटकर आ गए हैं. जिन्हें देखने के बाद घर में मौजूद हर कंटेस्टेंट हैरान रह गया और हर कोई कुशाल टंडन की तरफ देखने लगा. क्योंकि वंशज सिंह को प्लानिंग के साथ उन्होंने ही बाहर किया था. इसी बीच कुशाल टंडन गुस्से में अपना आपा खो बैठे और उन्होंने निखिल चिनप्पा को धक्का दे दिया. जिसके बाद होस्ट कुणाल खेमू ने एक्टर की जमकर क्लास लगाई. बाद में देखा गया कि कुशाल टंडन रोते हुए नजर आ रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को कुशाल का ‘इंस्टेंट कर्मा’ बता रहे हैं.
कुशाल टंडन इस वक्त ‘अलायंस’ शो में हैं, जिन्होंने काफी शुरुआत में ही वंशज सिंह को घरवालों के साथ मिलकर बाहर कर दिया था. अब ‘अलांयस’ के नए प्रोमो में वंशज सिंह आते ही कहते हैं- आए एम बैक, जिसे देखने के बाद अली गोनी, पायल गेमिंग, निखिल चिनप्पा, मिनी समेत हर कोई हंसने लगा. लेकिन कुशाल टंडन काफी शॉक्ड में थे. इस दौरान वंशज सिंह हाथ से कुशाल टंडन की तरफ इशारा करते हैं और कहते हैं- रुक. इस दौरान लड़ने के लिए जा रहे कुशाल टंडन को निखिल रोकते हैं, तो वो उन्हें ही धक्का मार देते हैं यह कहकर- ”बीच में मत आ.” वहां जैद दरबार भी मौजूद थे.
कुणाल खेमू ने लगाई कुशाल की क्लासअलायंस में पहली बार होस्ट कुणाल खेमू को इतने गुस्से में देखा होगा. वो कुशाल टंडन से सवाल करते हैं- आपके कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है क्या कि आप हाथ उठा सकते हैं, डिसरिस्पेक्ट कर सकते हैं या आवाज निकाल सकते हैं. आप कोई अलग आए हैं, चार्ज आपने किया न यह बिल्कुल भी अलाउड नहीं है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिसे उस वक्त कुशाल टंडन बहुत आराम से सुन रहे थे. लेकिन बाद में उनका बुरी तरह से इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया. वो सीमा सजदेह को कहते दिखे कि- मैं अपने परिवार का इकलौता बेटा हूं, मुझे कुछ हुआ तो उनका क्या होगा? दरअसल इस दौरान उन्हें सीमा सजदेह समझा रही थीं कि उन्हें अपना गेम दूसरों के हाथों में नहीं देना चाहिए.
वंशज की वाइल्ड कार्ड एंट्री
View this post on Instagram
A post shared by Amazon Prime Alliance ( Satyam ) (@alliance_primeofficial)
दरअसल वंशज सिंह के बाद डॉली जावेद ने भी कुशाल टंडन पर आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि जो उनसे सवाल करता है, तो वो उसे बाहर निकाल देते हैं. यही वजह है कि रीवा किशन जिसे पहले दिन से शो में अपनी छोटी बहन कर रही थीं, जब डॉली जावेद को बचाने की बारी आई, तो उन्हें बाहर ही निकाल दिया.