भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में सिंधु ने चार बार की चैंपियन जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेम में 21-17, 21-17 से हराया।
इसके साथ ही वह जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। सिंधु का यह दो साल बाद पहला बीडब्ल्यूएफ टूर खिताब है और सुपर 750 या उससे ऊपर का खिताब जीतने का सात साल लंबा इंतजार भी खत्म हुआ।
फाइनल में सिंधु ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दबाव के क्षणों में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब अपने नाम किया।
The post पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन सुपर 750 खिताब, बनीं टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी appeared first on HiSporty.