Share Market Today 21 July 2026: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार, 21 जुलाई को कारोबार की शुरुआत हल्के दबाव के साथ हुई. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. इसका असर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला. हालांकि, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ सहारा दिया.
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 60 अंक टूटकर 77,650 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 24,250 के नीचे फिसल गया. बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है और निवेशक वैश्विक संकेतों के साथ कंपनियों के तिमाही नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं.
सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
एचडीएफसी बैंक ने बढ़ाया दबाव
आज के कारोबार में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में एक बार फिर कमजोरी देखने को मिली. बैंक के शेयर करीब 1% तक टूटे, जिसका सीधा असर सेंसेक्स और निफ्टी पर पड़ा. एचडीएफसी बैंक का दोनों प्रमुख सूचकांकों में बड़ा वेटेज होने के कारण इसकी गिरावट से बाजार की चाल कमजोर रही.
PSU बैंक शेयरों में दिखी खरीदारी
एक ओर निजी बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा, वहीं PSU बैंक शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. इससे बाजार में बड़ी गिरावट नहीं आई. चुनिंदा सरकारी बैंक शेयरों में निवेशकों ने अच्छी दिलचस्पी दिखाई, जिससे बैंकिंग सेक्टर में मिला-जुला रुख देखने को मिला.
14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर
मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. इससे महंगाई बढ़ने की आशंका के साथ निवेशकों का रुख सतर्क हो गया है. अगर कच्चे तेल में तेजी जारी रहती है तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है.
आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव