भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड टूर पर बड़ी हार झेलने के बाद जिम्बाब्वे चली गई है. भारत और जिम्बाब्वे की तीन टी20 मैचों की सीरीज 23 जुलाई-26 जुलाई तक चलेगी. पिछले एक महीने के भीतर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड ने धूल चटाई है. जिम्बाब्वे चाहे दुनिया की टॉप-10 टी20 टीमों में भी ना आती हो, लेकिन कप्तान सिकंदर रजा पहले ही भारतीय टीम को चेतावनी दे चुके हैं.
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा है कि इस सीरीज में कोई भई फेवरेट नहीं है और दोनों का जीतने का बराबर चांस होगा. उनके इस आत्मविश्वास से भरे बयान के पीछे एक खास वजह भी है. दरअसल जिम्बाब्वे की टीम ने पिछले कुछ समय में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है और वह टीम इंडिया के लिए भई खतरा बन सकती है.
कुछ महीने पहले ही जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल कर दिखाया था. जिम्बाब्वे ने अपने ग्रुप में 4 में से 3 मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई थी. ग्रुप मुकाबले में उसने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर दुनिया को स्तब्ध कर दिया था. हालांकि जिम्बाब्वे सुपर-8 स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत पाया था, लेकिन उसके कमाल के प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था.
साल 2026 की ही बात करें तो जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और फिर बांग्लादेश को भी हराया है. वहीं हाल ही में जिम्बाब्वे की टीम ने टेस्ट मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह पीटकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी. उस टेस्ट टीम के कुछ खिलाड़ी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेल रहे होंगे. आंकड़े सबूत हैं कि जिम्बाब्वे की टीम में जोश की कमी नहीं है और कप्तान सिकंदर रजा का आत्मविश्वास हमेशा सातवें आसमान पर रहता है.
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी