अमिताभ को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
संदीप मेहरा July 22, 2026 08:12 AM

'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन इन दिनों हेल्थ संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं. हाल ही में अभिनेता ने अपने ब्लॉग में बताया कि वो अपनी सर्जरी के बाद घर लौट आए हैं. हालांकि, उन्होंने ये जिक्र नहीं किया है कि उन्होंने किसकी सर्जरी कराई है. इस खबर के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए हैं.

आपको बता दें कि 83 साल के अमिताभ बच्चन पहले से भी कई बीमारियों से ग्रसित हैं. आइए जानते हैं  कि भारतीय सिनेमा के महानायक किन-किन बीमारियों से जूझ चुके हैं.

25 परसेंट लीवर के सहारे जीवित हैं अमिताभ बच्चन

ये बात हर कोई जानता है कि फिल्म 'कुली' (1982) के सेट पर बिग बी गंभीर हादसे का शिकार हो गए थे. एक्टर पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट सीक्वेंस में अमिताभ बच्चन को पेट में गंभीर चोट लग गई थी और उनका काफी खून बहा था. उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें क्लिनिकली डेड घषित कर दिया था. हालांकि, अमिताभ बच्चन स्वस्थ हो गए थे.

ये भी पढ़ें: जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी के चुकाए

इस हादसे के बाद अमिताभ बच्चन का लीवर पूरी तरह खराब हो चुका था. दरअसल, ब्लड ट्रांसफ्यूजन के कारण उनके शरीर में हेपेटाइटिस-बी वायरस चला गया था. इसके कारण उनका 75% लिवर डैमेज हो गया था. बिग बी सिर्फ 25 फीसदी लीवर पर ही जीवित हैं. साल 2019 में उन्होंने खुद एनडीटीवी के कार्यक्रम 'स्वस्थ इंडिया' में ये खुलासा किया था. बिग बी हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हैं.

अमिताभ बच्चन को अस्थमा जैसी बीमारी भी है. एक बार उन्हें एक शूट के दौरान इन्हेलर का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया था. वो हमेशा अपने पास इन्हेलर रखते हैं. अक्सर बिग बी को सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है.

स्पाइनल टीबी

अमिताभ बच्चन स्पाइनल टीबी नाम की बीमारी से भी जूझ चुके हैं. ये बीमारी रीढ़ की हड्डी से संबंधित होती है. इसके लंबे इलाज के बाद वो ठीक हो गए थे. बिग बी को इस बीमारी के बारे में साल 2000 में अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के पहले सीजन की शूटिंग के दौरान पता चला था. साल 2023 में केबीसी पर उन्होंने खुद इस बीमारी का जिक्र किया था.

ये भी पढ़ें: 'जन नायकन' से 'महाराजा होस्टल' तक, थिएटर में इस हफ्ते रिलीज हो रही ये 8 साउथ फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

अमिताभ बच्चन मायस्थेनिया ग्रेविस नाम की बीमारी का भी सामना कर चुके हैं और इसे भी शिकस्त दे चुके हैं. केबीसी 15 में अमिताभ बच्चन ने इसे लेकर बात की थी. ये बीमारी मांसपेशियों से संबंधित है. इसमें सीने और मसल्स में तेज दर्द, बोलने और सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में तेज पेट दर्द होने के बाद जब बिग बी डॉक्टर के पास पहुंचे थे तो पता चला था कि उन्हें डाइवर्टिक्युलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी थी. उन्हें ये समस्या आंत में पाई गई थी. इसके बाद बिग बी की सर्जरी की गई थी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.