सलमान एक महीने में कितना कमाते हैं? 60 की उम्र में बने हुए हैं 'मनी-मशीन', जानें कहां-कहां से आता है पैसा?
निशा शर्मा July 22, 2026 08:12 AM

सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. बॉलीवुड के 'भाईजान' ने अपने अब तक के करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और वे देश और दुनियाभर के करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं. इन सबके बीच सुपरस्टार काफी लग्जरी लाइफ भी जीते हैं और 60 साल की उम्र में भी मनी-मशीन' बने हुए हैं चलिए यहां जानते हैं सलमान खान कहां- कहां से पैसा कमाते हैं?

बिग बॉस के होस्ट के तौर पर कमाते हैं करोड़ों
अगर फिल्में सलमान खान की कमाई का एक अहम जरिया हैं, तो टेलीविजन एक्टर की इनकमा का दूसरा बड़ा ज़रिया है. सलमान एक दशक से ज्याया समय से बिग बॉस का चेहरा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे हर वीकेंड एपिसोड के लिए 10-12 करोड़ रुपये से ज़्यादा और पूरे सीजन के लिए 150-250 करोड़ रुपये कमाते हैं। फिनकैश की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के एक सीजन से उनकी कमाई में लगभग 200 करोड़ रुपये का इजाफा होता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट डील
सलमान खान हर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 7-10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. कई डील्स के साथ, वे अकेले इनसे ही शायद हर साल लगभग 150-300 करोड़ रुपये कमाते हैं. उनके 'बीइंग ह्यूमन' कपड़ों और चैरिटी ऑर्गनाइजेशन से भी अच्छी-खासी कमाई होती है. उनका अपना प्रोडक्शन बैनर 'सलमान खान फिल्म्स' भी है, जो उनकी कमाई का एक और मजबूत जरिया है.


शानदार प्रॉपर्टी और महंगी कारों के हैं मालिक
सलमान का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो भी उतना ही शानदार है, मुंबई के बांद्रा में उनका 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा आंकी गई है. खबरों के मुताबिक, उनके पनवेल वाले फार्महाउस की कीमत लगभग 80-100 करोड़ रुपये है. महाराष्ट्र में उन्होंने कई और प्रॉपर्टीज़ में भी इनवेस्ट किया है.

सलमान खान के पास शानदार कारों का कलेक्शन भी है, जिसकी कीमत 30-40 करोड़ रुपये से ज़्यादा बताई जाती है.

:-'रामायण' का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल, मेकर्स ने उठाया ये कदम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.