बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा और सलमान खान के जीजा ने हाल ही में उन लोगों को करारा जवाब दिया, जो मानते हैं कि उन्होंने सलमान खान के परिवार में शादी सिर्फ अपना करियर बनाने के लिए की थी. एक इंटरव्यू में आयुष ने इस मुद्दे पर खुलकर बात करते हुए बताया कि पहले ऐसी बातें सुनकर उन्हें बुरा लगता था, लेकिन अब उन्होंने ट्रोल्स की सोच पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
फिल्मी करियर बनाने के लिए सलमान खान के परिवार में की शादी?
आयुष शर्मा ने द लल्लन टॉप को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की. आयुष शर्मा से पूछा गया कि लोग आरोप लगाते हैं कि आपने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी करियर बनाने के लिए की?
इस पर आयुष शर्मा ने कहा, 'लोग हैं लेगों का काम है कहना. पहले मुझे बुरा लगता था कि लोग क्यों कह रहे हैं ऐसा. ये इतने सालों से चलता आ रहा है. मेरी और अर्पिता की अभी 11वीं वेडिंग एनिवर्सरी हो चुकी है. हमारा बेटा 10 साल का है 6 साल की बेटी है.'
एक्टर ने कहा, 'मैंने तीन फिल्में की हैं जिनमें से कोई ब्लॉकबस्टर नहीं हैं. परिवार और करियर का कोई कनेक्शन नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि कभी-कभी लोग अपके बारे में परसेप्शन बना लेते हैं. पहले इन सब चीजों पर बुरा लगता था, लेकिन अब कोई फर्क नहीं पड़ता है. क्योंकि अगर मैं इस पर रिएक्ट करूं कि आप ऐसा क्यों बोल रहे है, तो वो मैं अपनी शादी को डिसरिस्पेक्ट कर रहा हूं.'

आयुष शर्मा ने मीम्स पर किया रिएक्ट
आयुष शर्मा ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई मीम्स बनते हैं. उन्होंने कहा, 'एक मीम था जिसमें लिखा था कि प्ले स्टेशन पाने के लिए लोग क्या-क्या कर लेते हैं. ये पढ़कर मैं बहुत हंसा. मेरा मन हुआ कि फोटो पोस्ट करके लिखूं मैं प्लेस्टेशन प्रो में हूं.'
आयुष ने आगे कहा, किसी ने कहा था कि उनकी फिल्में नहीं चल रहीं, इसलिए जल्द ही उनका तलाक हो जाएगा. इस पर आयुष ने रिएक्ट करते हुए कहा कि तलाक मेरी फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह से नहीं होगा.वो मेरे खराब जोक्स की वजह से होगा. क्योंकि अर्पिता फ्रस्टेट होकर कहगी मुत निकलो.'
आयुष शर्मा और अर्पिता खान की शादी
बता दें, आयुष शर्मा की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई है. इन दोनों की शादी 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में बहुत ही भव्य तरीके से हुई थी. अर्पिता खान सलमान खान की छोटी बहन हैं.

ः FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो