बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सामाजिक और गंभीर मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं. अब उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट को एक बार फिर अपना समर्थन दिया है. सोनाक्षी ने 20 जुलाई को दिल्ली में हुए 'संसद चलो' प्रदर्शन की कई दिल दहलाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीजेपी प्रोटेस्ट को समर्थन देते हुए 'संसद चलो' प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो आपको बैचेन कर सकती हैं. ये पोस्ट उस प्रदर्शन के बाद सामने आई है, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी. कई फोटोज में लाठीचार्ज, आंसू गैस और छात्रों के घायल होने के नजारे भी सामने आए. प्रदर्शन कर रहे ये छात्र नीट (NEET) पेपर लीक मामले में कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
View this post on Instagram
बहुत लोगों की हड्डियां टूटी...
सोनाक्षी सिन्हा ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '20 जुलाई... बहुत लोगों की हड्डियां टूटी और एक पूरे देश का दिल टूटा. याद रखना.' तस्वीरों में घायल छात्र, पुलिस की कार्रवाई और विरोध प्रदर्शन की झलकियां साफ दिखाई दे रही हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
सोनाक्षी सिन्हा पहले भी कर चुकी हैं प्रोटेस्ट को सपोर्ट
बता दें कि इससे पहले भी सोनाक्षी सिन्हा इस प्रोटेस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं. उन्होंने लोगों से सोनम वांगचुक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने की अपील की थी. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि लोकतंत्र में हर किसी की आवाज को सुना जाना जरूरी है. इसके अलावा उन्होंने सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के तरीके पर भी सवाल उठाए थे और सरकार से प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करने की अपील की थी.