क्या शहनाज गिल को डेट कर रहे राघव जुयाल? एक्टर ने खुद बताया सच
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 22, 2026 08:12 AM

पॉपुलर डांसर और एक्टर राघव जुयाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. राघव जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. अब इस बीच राघव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज गिल संग डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. 

ये बस मेरा स्वभाव है...
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राघव ने कहा, 'मेरे माता-पिता ने मुझे एक मर्द की तरह पाला-पोसा है. अगर आप या कोई भी महिला मेरे साथ होती और एक ग्रुप उस पर झपट पड़ता, तो मुझे ज़रूरत पड़ने पर जोरदार मुक्का मारने के लिए तैयार किया गया है. मेरी परवरिश ऐसी ही हुई है. मैं ऐसा बेपरवाह, शहरी लड़का नहीं बन सकता जो बस खड़ा रहे. मैं ऐसा नहीं कर सकता. मैं मरते दम तक अपने दोस्तों, अपने परिवार और जिस भी महिला के साथ हूं, उसकी रक्षा करूंगा. चाहे वो आप हों या कोई और महिला, ये बस मेरा स्वभाव है.'

राघव जुयाल ने क्या कहा?
मस्कुलिनिटी पर बात करते हुए राघव ने कहा, 'जैसे महिलाओं में एक खास तरह की ऊर्जा होती है, वैसे ही पुरुषों में भी अपनी अलग ऊर्जा होती है और दोनों के बीच संतुलन होना जरूरी है. मेरा डांस, मेरी कला और मेरा अंदाज मेरी संवेदनशीलता को दिखाता है. लेकिन जब किसी के साथ खड़े होने या मदद करने की जरूरत होती है, तो मेरे माता-पिता से मिले संस्कार सामने आ जाते हैं. मैं हमेशा अपनी बहन, दोस्तों और हर महिला के सम्मान और साथ के लिए खड़ा रहूंगा.' 

राघव जुयाल ने आगे कहा, 'अगर ऐसा कुछ होता है, तो मुझे पता है कि स्थिति से कैसे निपटना है और मुझे आगे बढ़कर कदम उठाने में कोई झिझक नहीं होती. ऐसे वक्त में मैं अपनी स्टार इमेज या किसी पब्लिक इमेज के बारे में नहीं सोचता.'

शहनाज गिल ने क्या कहा?
बता दें कि राघव जुयाल से पहले शहनाज गिल ने डेटिंग रूमर्स पर अपनी बात रखी थी. हालांकि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर सीधी बात करने से मना कर दिया, लेकिन राघव की तारीफ करते हुए उन्हें अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया. शहनाज गिल ने कहा था, 'प्लीज, कोई पर्सनल सवाल मत पूछिए. मेरे दोस्त की फिल्म आ रही है, 'भाई तेरा स्टार है', आप प्लीज उसको सपोर्ट करो. वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, उसकी फिल्म चलना बहुत जरूरी है.' 

एक-दूजे का हाथ थामे दिखे शहनाज गिल और राघव जुयाल
शहनाज गिल और राघव जुयाल की डेटिंग की खबरें लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं. हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. हाल ही में राघव की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए. इसके बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. बता दें कि राघव और शहनाज सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम कर चुके हैं, जहां से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

राघव जुयाल और शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल जल्द ही फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आएंगे. फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया और विकल्प मेहता जैसे एक्टर्स भी हैं. वहीं, शहनाज गिल जल्द ही पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' में नजर आएंगी. इस फिल्म के लीड हीरो जय रंधावा हैं. ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

:-'रामायण' का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल, मेकर्स ने उठाया ये कदम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.