FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 22, 2026 08:12 AM

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन की जीत का जश्न अपने घर पर मनाया. उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने सोशल मीडिया पर अपने फैमिली टाइम की एक खूबसूरत झलक शेयर की है. उन्होंने कुछ वीडियो पोस्ट किए, जिनमें संजय दत्त अपने जुड़वा बच्चों शाहरान और इकरा के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच देखते नजर आए. 

संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न
वीडियो में संजय दत्त ऑल-व्हाइट आउटफिट पहनकर आराम से सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही मान्यता ने कैमरा उनकी ओर किया, संजय ने अपनी बेटी इकरा को बुलाया. इकरा तुरंत अपने पिता के पास आकर बैठ गईं और दोनों ने मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दिया. वहीं मैच के दौरान बेटे शाहरान की गोल होने पर खुशी से चीयर करते हुए आवाज भी सुनाई देती है. परिवार ने लिविंग रूम में बैठकर अर्जेंटीना और स्पेन के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले का जमकर लुत्फ उठाया.

इन वीडियो को शेयर करते हुए मान्यता दत्त ने कैप्शन में लिखा, 'फैमिली गेम नाइट', साथ ही अर्जेंटीना और स्पेन के झंडे की इमोजी भी लगाई. बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला गया, जहां स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को हराकर खिताब अपने नाम किया.

'उस मोटे के साथ नहीं...', राम कपूर संग बेड शेयर करने से शिल्पा शिंदे ने किया इनकार, लॉकअप में मचा हंगामा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sujit Gupta | Bollywood | Cinematographer (@theavadhiguy)

अगर संजय दत्त और मान्यता दत्त की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों की मुलाकात 2000 के दशक के बीच कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. इसके बाद 7 फरवरी 2008 को दोनों ने गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली. अक्टूबर 2010 में उनके घर जुड़वा बच्चों, बेटे शाहरान और बेटी इकरा का जन्म हुआ.

शाहरान और इकरा के अलावा संजय दत्त की पहली पत्नी दिवंगत एक्ट्रेस ऋचा शर्मा से एक बेटी त्रिशला दत्त भी हैं. त्रिशला अमेरिका में रहती हैं, लेकिन अपने पिता के साथ उनकी बेहद खास बॉन्डिंग है. 

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में फिल्म 'आखिरी सवाल' में लीड रोल प्ले करते नजर आए थे. वहीं, अब वो 'खलनायक रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया गया है. 

'मुझे फिर से 'देशद्रोही' कहा जाएगा...', CJP प्रोटेस्ट और छात्र आंदोलन के समर्थन में खुलेआम उतरे दिलजीत दोसांझ

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.