World Brain Day 2026: मॉडर्न लाइफ स्टाइल में डिजिटल रहना हर किसी के लिए आम बात हो गई है। ज्यादातर लोग घंटों मोबाइल स्क्रीन पर बिताना पसंद करते हैं, इससे किताबें पढ़ने की आदत तेजी से कम होती जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना सिर्फ 30 मिनट किताबें पढ़ना आपके दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है?
पढ़ने की आदत न सिर्फ याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाती है, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ होने वाली मानसिक समस्याओं के खतरों को भी कम करती है।
पढ़ना दिमाग पर कैसे डालता है असरकिताब पढ़ना केवल जानकारी हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह दिमाग की कई क्षमताओं को एक साथ सक्रिय करता है। पढ़ते समय भाषा समझने, कल्पना में खोने, याद रखने और विश्लेषण करना जैसे काम में मस्तिष्क के कई हिस्से एक साथ काम करते हैं। लगातार पढ़ने से मस्तिष्क में ‘कॉग्निटिव रिजर्व’ विकसित होता है, जो उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त और सोचनेसमझने की क्षमता को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
डेली रूटीन में पढ़ने के 7 बड़े फायदेविश्व ब्रेन दिवस का उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क की देखभाल के प्रति जागरूक करना है। न्यूरोलॉजिस्ट मानते हैं कि नियमित पढ़ाई, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि और मानसिक रूप से सक्रिय रहने जैसी आदतें लंबे समय तक दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।
दिमाग को तेज और स्वस्थ रखने के 5 आसान तरीकेहल्कीफुल्की शारीरिक गतिविधियां जैसे वॉक, योग, साइक्लिंग और तैराकी दिमाग में को बढ़ाती हैं। इससे ऑक्सीजन और ग्लूकोज की आपूर्ति बेहतर होती है, जो याददाश्त और सोचनेसमझने की क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करती है।
नियमित ध्यान तनाव, को कम करने में मदद करता है। यह एकाग्रता, वर्किंग मेमोरी और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है।
कैफीन सीमित मात्रा में लेने से फोकस और सतर्कता बढ़ सकती है। वहीं, ग्रीन टी में मौजूद तत्व संज्ञानात्मक कार्यों को बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं।
किताबें पढ़ने से दिमाग के कई हिस्से एक साथ सक्रिय होते हैं। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। नियमित पढ़ने से मस्तिष्क की न्यूरल कनेक्टिविटी मजबूत होती है, याददाश्त बेहतर होती है और सीखने की क्षमता बढ़ती है।
सामाजिक मेलजोल दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने, बातचीत करने और समूह गतिविधियों में हिस्सा लेने से तनाव कम होता है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और संज्ञानात्मक क्षमता को बनाए रखने में मदद मिलती है।