अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा, '1 अगस्त, 2026 से, यूनाइटेड स्टेट्स में लाई जाने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर दो साल के लिए ज़ीरो परसेंट टैरिफ लगा रहेगा, जिसके बाद टैरिफ एक साल के लिए 100% और उसके बाद 200% हो जाएगा।'
-राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस मामले पर संसद में चर्चा चाहती है। छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
-रफी मार्ग समेत संसद भवन के पास कई सड़कों पर भारी बैरिकेडिंग लगाई गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, युवाओं से निवेदन है कि वह किसी भी स्थिति में कुछ भी गलत न करें, शांति व संयम बनाए रखें।-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे।
-पार्टी सांसद के सुरेश ने कहा, "आज, हम सबने यह (काले कपड़े) पहने हैं क्योंकि हम मकर द्वार के सामने कल नेता प्रतिपक्ष और दूसरे सांसद के साथ पुलिस की बेरहमी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।"
-मानसून सत्र के तीसरे दिन संसद की कार्यवाही शुरू। विपक्ष के हंगामे की वजह से कुछ ही देर में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित।
-विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में किया प्रदर्शन।
-DMRC ने सुरक्षा के मद्देनजर 4 मेट्रो स्टेशन बंद किए।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को संसद मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया। दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से बंद किए 14 मेट्रो स्ट्रेशन।-भारी हंगामे की वजह से लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, लोकसभा और राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित।
-NCP-SCP प्रमुख शरद पवार और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने दिल्ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, पानी की बौछार भी की गई।केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "सरकार ने आज संसद में कह दिया है कि NEET पेपर लीक मामला और उससे जुड़े संबंधित मामलों पर चर्चा करने को तैयार है। सरकार देश और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार रहती है। संसद के अंदर चर्चा करने के लिए एक सिस्टम बनाया हुआ है। चर्चा सार्थक होनी चाहिए। NEET पेपर लीक के बाद हुई सभी घटनाओं का ब्यौरा भी सरकार सदन में बताएगी। हमने औपचारिक रूप से कह दिया है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं।