टीवी के पसंदीदा शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहीं रिश्तों की परीक्षा होगी, कहीं साजिशों का सच सामने आएगा तो कहीं परिवार के भीतर छिड़ी जंग कहानी को नया मोड़ देगी. आइए जानते हैं 'अनुपमा' से लेकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' तक, इन 5 टीवी शोज़ के अपकमिंग स्पॉइलर्स.
'अनुपमा'
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में कुकिंग कॉम्पिटीशन के दौरान जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. हाथ में गंभीर चोट होने के बावजूद अनुपमा प्रतियोगिता से पीछे नहीं हटेगी और पूरी मेहनत के साथ अपना हुनर दिखाएगी. इसी बीच एक महिला जज उसकी चोट पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाएगी कि वो लोगों की सहानुभूति पाने के लिए चोट का बहाना बना रही है. यह सुनकर प्रेम अनुपमा के समर्थन में सामने आएगा. दूसरी ओर, दिग्विजय भी अनुपमा का साथ देगा और नेशनल टीवी पर उस महिला जज से माफी मंगवाएगा. वहीं, कॉम्पिटीशन के दौरान राही एक बड़े खतरे से बाल-बाल बच जाएगी.
'वसुधा'
जी टीवी के लोकप्रिय शो 'वसुधा' के अपकमिंग एपिसोड में कहानी बड़ा मोड़ लेने वाली है. दादी सा अपनी सर्जरी को लेकर चंद्रिका के सामने ऐसी शर्त रख देंगी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा. दादी सा साफ कहेंगी कि जब तक चंद्रिका वसुधा को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं करेगी, तब तक वो अपनी सर्जरी नहीं करवाएंगी. हालांकि, चंद्रिका बताएगी कि वो वसुधा को अपनाना चाहती है, लेकिन एक बड़े रहस्य और अपनी मजबूरी की वजह से ऐसा नहीं कर सकती. दोनों की यह पूरी बातचीत वसुधा बाहर खड़ी होकर सुन लेगी. दूसरी तरफ, वसुधा अपनी दुश्मनों के खिलाफ बड़ा कदम उठाएगी. वो उषा की साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए लाइव टीवी का सहारा लेगी.
'तुम से तुम तक'
जी टीवी के लोकप्रिय शो 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में बड़ा हंगामा देखने को मिलेगा. मीरा, यशवर्धन पर ऑफिस में प्रताड़ित करने का झूठा आरोप लगाकर आर्यवर्धन की कंपनी को बदनाम करने की साजिश रचेगी. इस आरोप से कंपनी की छवि पर बड़ा असर पड़ेगा. हालांकि, अनु को जल्द ही इस पूरी साजिश की भनक लग जाएगी और वो यशवर्धन की बेगुनाही साबित करने की कोशिश करेगी. वहीं, मीरा इस मौके का फायदा उठाकर आर्यवर्धन और अनु के रिश्ते में दरार डालने की नई चाल चलेगी. दूसरी ओर, अनु को आर्यवर्धन के एक बड़े झूठ का पता चलेगा, जिससे वो पूरी तरह टूट जाएगी. वहीं, पहले अनु का अपमान करने वाली मानसी को भी अपने व्यवहार की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.
'गंगा माई की बेटियां'
टीवी शो 'गंगा माई की बेटियां' के आने वाले एपिसोड में कहानी बड़ा मोड़ लेने वाली है. सिद्धू अपनी ही मां दुर्गावती के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उसे गिरफ्तार करवा देगा. पुलिस दुर्गावती को अपने साथ ले जाएगी और वो जेल पहुंच जाएगी. बेटे का अपनी मां के खिलाफ खड़ा होना पूरे परिवार को झकझोर देगा. वहीं, परिवार के कुछ लोग दुर्गावती को जेल से बाहर निकालने के लिए पैसों का इंतजाम करने और हरसंभव कोशिश में जुट जाएंगे. दूसरी ओर, गंगा को इंसाफ दिलाने की लड़ाई और तेज हो जाएगी. स्नेहा, शेखर के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी और अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं होगी.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में शांति निकेतन के अंदर रिश्तों की जंग और गहरी होती नजर आएगी. तुलसी के जेल से लौटने के बाद घर करण और गौतम के दो गुटों में बंट चुका है, जिससे परिवार में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच, नंदिनी के कहने पर गौतम नकुल का केस लड़ने का फैसला करेगा और कोर्ट में उसे बेगुनाह साबित कर बेल दिलाने की पूरी कोशिश करेगा. दूसरी ओर, करण इस बात से परेशान रहेगा कि अगर नकुल जेल से बाहर नहीं आया, तो वो उसे भी हमेशा के लिए खो सकता है. वहीं, कार्तिक के मन में वृंदा के लिए नफरत बढ़ने लगेगी, जिससे परिवार के रिश्तों में नई दरार देखने को मिलेगी. दूसरी तरफ, शांति निकेतन में जल्द ही तृप्ति विरानी और साहिल विरानी की एंट्री होने वाली है.